
New Kisan Credit Card: पशु पालकों को बिना ब्याज के सरकार दे रही ऋण, जानिए क्या है नई किसान क्रेडिट कार्ड योजना?

Kisan Credit Card In Hindi: पशु पालक किसानों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए केन्द्र तथ राज्य सरकारें अपने स्तर से प्रयासरत हैं। वहीं गुजरात प्रदेश सरकार ने मछुआरों तथा पशु पालकों को राहत देते हुए बिना ब्याज के ऋण दे रही है। सरकार पशु पालकों तथा मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड (Gujarat Kisan Credit Card) जारी कर रही है। जिससे इनका जीवन स्तर उंचा उठ सके। साथ ही कार्य में हो रही आर्थिक परेशानी न हों।
गुजरात बना पहला राज्य
देश की गुजरात सरकार बिना ब्याज के पशु पालकों तथा मछुआरों को ऋण देने वाला पहला राज्य बन गया है। जानकारी के अनुसार किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) के माध्यम से मिलने वाले ऋण में 7 प्रतिशत ब्याज (7% Interest) लगता है। जिसमें 3 प्रतिशत ब्याज केन्द्र तथा 4 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करती है।
केन्द्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पूरूषोत्तम रूपाला (Union Minister for Fisheries and Animal Husbandry Purushottam Rupala) ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात देश का पहला राज्य है जहां केसीसी पर ब्याज दर शून्य (Zero Interest KCC) कर दिया है। किसानो को केसीसी के माध्यम से 3 लाख रूपये तक का ऋण दिया जाने का प्रावधान किया गया है।
किसानो को बढ़ेगी आय
सरकार का कहना है कि इस योजना का लाभ किसानो को मिलेगा। जिसमें किसानों की आय दोगुनी होगी। साथ ही उनका जीवन स्तर उंचा होगा। किसानो की मदत करने से देश में आत्मनिर्भरता आयेगी। अगर देश का किसान सक्षम और सशक्त होगा तो देश का आर्थिक ढांचा मजबूत होगा।
सागर परीक्रमा पर निकले मंत्री
किसानों, पशु पालकों तथा मछुआरों की समस्याओं से रू-बा-रू होने केन्द्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पूरूषोत्तम रूपाला शनिवार से सागर परीक्रमा पर हैं। जहां वह किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानेगें और उनका निराकरण करने के साथ ही उनका हल निकालने अधिकारी से मौके पर चर्चा करेंगे।




