राष्ट्रीय

Government Holiday List 2023: अगले वर्ष मिलेगीं ताबड़तोड़ छुट्टियां, फटाफट से देखें लिस्ट

Government Holiday List
x

Government Holiday List 

Government Holiday List 2023 Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।

Government Holiday List 2023 Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। सरकार ने डेढ़ महीना पहले ही कर्मचारियों को वर्ष 2023 वाली छुट्टियों की जानकारी दी है। लेकिन इस कैलेंडर को देखने के बाद कर्मचारियों को कहीं फायदा है तो कहीं नुकसान भी है। कई छुट्टियां शनिवार रविवार के साथ पड़ने की वजह से 2 से 3 दिनों का लगातार अवकाश मिल रहा है। तो वही कई राष्ट्रीय अवकाश रविवार और शनिवार के दिन पड़ जाने से कर्मचारियों को छुट्टी का नुकसान भी हो रहा है।

क्या है इस स्थिति

वर्ष 2023 में देखा जाए तो 5 बड़े पर्व सोमवार के दिन पड़ रहे हैं। भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई वर्ष 2023 के सार्वजनिक अवकाश सूची में 25 सार्वजनिक अवकाश पड़ रहे हैं। तो वही 31 निर्बंधित है।

अवकाश पर एक नजर




26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, तो वहीं 18 फरवरी को शिव रात्रि, 7 मार्च को होलिका दहन तथा 8 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। 30 मार्च को रामनवमी,4 अप्रैल को महावीर जयंती,7 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 5 मई को बुध पुर्णिमा, 29 जून को बकरीद, 29 जुलाई को मोहर्रम का त्यौहार है।

इसी तरह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 31 अगस्त को रक्षाबंधन, 7 सितंबर को जन्माष्टमी, 28 सितंबर को बारावफात अवकाश रहेगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 23 अक्टूबर को दशहरा 24 अक्टूबर को विजयादशमी 12 नवंबर को दीपावली 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा 15 को भाई दूज है। 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का त्यौहार मनाया जाएगा।

Next Story