राष्ट्रीय

MSP Hike: किसानो की बल्ले-बल्ले! सरकार ने इतने रूपए बढ़ाया धान का समर्थन मूल्य, फटाफट से जानें

Dhan MSP News
x
Dhan MSP News: किसानी को लाभ का धंधा बनाने के लिए केंद्र सरकार किसानों से एमएसपी पर कई फसलों की खरीदी करता है।

किसानी को लाभ का धंधा बनाने के लिए केंद्र सरकार किसानों से एमएसपी पर कई फसलों की खरीदी करता है। न्यूनतम लागत को ध्यान में रखते हुए किसानों को उनकी उपज का एक बेहतर मूल्य देने की व्यवस्था की गई है। पूर्व में ही सरकार ने खरीफ फसलों पर एमएसपी बढ़ाई थी। खरीफ की मुख्य फसल धान में सीधे-सीधे 100 रुपए बढ़ाए गए। साथ ही खरीफ की फसलों पर भी बढ़ोतरी की गई थी।

क्या है धान की कुल कीमत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक 2022-23 के लिए खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई थी। इस बढ़ोतरी में खान की सामान्य किस्म का एमएसपी बढ़ा दिया गया। पिछले वर्ष किसानों से सामान्य किस्म की धान 1940 रुपए में खरीदी गई थी। जिसे अब बढ़ाकर 2040 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसी तरह धान की ए ग्रेट किस्म का मूल्य 1960 से बढ़कर 2060 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

किसानों को होगा लाभ

एमएसपी बढ़ाए जाने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया था कि धान की एमएसपी बढ़ाए जाने से किसानों को लाभ होगा। साथ ही उनका कहना था कि किसानों को बेहतर लाभ प्राप्त हो इस दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है।

धान की खरीदी जोरों पर

देश में मध्यप्रदेश के साथ ही अन्य कई प्रदेशों में धान के एमएसपी पर बम्पर खरीदी चल रही है। किसानों को धान विक्रय के 1 सप्ताह के अंदर मध्यप्रदेश में उनके खातों में पैसे ट्रांसफर किए जा रहे हैं। ऐसा ही हाल देश के अन्य कई राज्यों में है वहां भी धान की खरीदी तेजी से चल रही है। आज देश का किसान एमएसपी के माध्यम से मजबूत हो रहा है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story