
शिक्षक बनने के लिए 12वी पास छात्रों को अच्छा मौका, सरकार ने लिया यह निणर्य

MP Teacher Posting List 2022
अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें की केंद्र सरकार ने एक नया कोर्स शुरू किया है। जिसमे आप हिस्सा लेकर शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र हो जाएंगे। दरअसल अभी तक शिक्षक बनने के लिए बीएड की पढ़ाई अनिवार्य की गई थी, लेकिन इस नए कोर्स की पढ़ाई करने के बाद बीएड की पढ़ाई जरूरी नही होगी।
इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन
जनकारी के अनुसार 12वीं हाई सेकेंडरी पास स्टूडेंट्स इस नए कोर्स की पढ़ाई कर सकते है। केंद्र सरकार ने पूरे भारत के लिए इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (Integrated Teacher Education Program) लॉन्च किया है। यह 4 साल का कोर्स है। इसको करने के बाद बीएड की अनिवार्यता सामाप्त हो जाएगी।
31 मई तक कर सकते है आवेदन
इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन (Integrated Teacher Education) के लिए 31 मई 2022 आप अपना आवेदन फार्म ऑन लाइन भर सकते है। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 के उत्तरार्ध में इस कार्यक्रम को लॉन्च किया था। 2022 में इसके लिए एडमिशन शुरू हो गया हैं। 2023-24 के लिए किसी भी विषय में कक्षा 12 पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन के लिए पात्रता परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाएगा।
आईटीईपी कोर्स नई शिक्षा नीति के आधार पर तैयार किया गया है। इस कोर्स के पहले तक किसी भी प्रकार की शिक्षक पात्रता परीक्षा अथवा शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को बीएड पास होना जरूरी था, लेकिन इस नए कोर्स से इसकी जरूरत नही पड़ेगी।




