राष्ट्रीय

Employees Regularization: हजारों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, नियमितीकरण का मिलेगा लाभ, वेतन भी बढ़ेगा

Sanjay Patel
2 May 2023 10:26 AM GMT
Employees Regularization: हजारों कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, नियमितीकरण का मिलेगा लाभ, वेतन भी बढ़ेगा
x
Employees Regularization: कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। उनको नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Employees Regularization: कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। उनको नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसका लाभ 5 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों को मिलेगा। सीएम द्वारा नए राज्य सचिवालय में स्थित अपने कार्यालय पहुंचकर संबंधित फाइलों को मंजूरी देने के लिए आदेश जारी किया गया है। नियमितीकरण के साथ ही उन्हें बढ़े वेतन का भी लाभ मिल सकेगा।

5544 संविदा कर्मचारी होंगे नियमित

तेलंगना में 16 विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया गया है। जिसके लिए सरकारी आदेश जारी कर दिया गया है। इससे तेलंगना के 5544 संविदा कर्मचारियों की सेवाएं नियमित हो सकेंगी। उनका वेतन भी बढ़ जाएगा। आदेश जारी करने के साथ ही वित्त मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी। वित्त मंत्री ने कहा कि सीएम द्वारा किए गए वादे को पूरा किया गया है।

आदेश जारी

कर्मचारियों को नियमितीकरण के आदेश जारी किए गए हैं। जिन अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया गया है उसमें 2909 कनिष्ठ व्याख्याता सहित 390 पॉलिटेक्निक व्याख्याता शामिल हैं। इसके साथ ही 180 कनिष्ठ व्याख्याता, 270 डिग्री व्याख्याता और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 773 बहु उद्देशीय स्वास्थ्य सहायक शामिल हैं। वहीं 158 फार्मासिस्ट और 179 प्रयोगशाला तकनीशियन को भी नियमितीकरण का लाभ मिल सकेगा। जिसके लिए आदेश भी जारी कर दिये गए हैं।

इन कर्मचारियों को भी लाभ

इसके साथ ही नियमितीकरण का लाभ 55सौ से अधिक कर्मचारियों को दिया गया है। बता दें कि नए सचिवालय में 6 फाइलों पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर होने थे। जिसमें अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की फाइल को भी शामिल किया गया था। इसके अलावा दलित बंधु योजना के क्रियान्वयन पर सीएम ने सहमति प्रदान की है। वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण से संबंधित फाइल पर भी मंजूरी दी गई है। राज्य में 13 लाख से अधिक किट वितरित करने का निर्णय लिया गया है।

Next Story