राष्ट्रीय

Good News: रूस ने पेट्रोल-डीजल को लेकर भारत को दिया बड़ा ऑफर, हर भारतीय ये खबर पढ़ उछल पड़ेंगे

indore mp news
x
रूस ने पेट्रोल-डीजल को लेकर भारत को बड़ा ऑफर दिया है जो हर भारतीय के लिए जरूरी खबर है.

Rewa Riyasat, नई दिल्ली: सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से यह खबर प्रसारित की जा रही है कि रूस भारत को क्रूड आयल सस्ते दर पर देने का भरोसा जताया है। सोशल मीडिया की इस खबर में कितनी सच्चाई है इसे जानने के लिए हमें कुछ जानकारी एकत्र करनी होगी। यह बात सही है कि रूस ने भारत के साथ आपसी संबंध को ध्यान में रखते हुए कच्चे तेल के दामों की घटती मांग को देखते हुए भारत को सस्ते में क्रूड आयल देने का ऑफर किया है। अब निर्णय भारत सरकार को लेना है। जैसे ही कानूनी पहलुओं को हल कर लिया जाएगा उसके बाद रूस से तेल मंगाने के संबंध सभी रास्ते खुलेंगे।

सरकार ने दी जानकारी

बुधवार को सदन में सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को देखते हुए सरकार प्रयासरत है। सरकार की ओर से कई देशों से सस्ता कच्चा तेल खरीदने पर बात चल रही है। इसी बीच रूस ने सस्ते में कच्चा तेल देने का ऑफर दिया है। जिस पर विचार किया जा रहा है।


इंश्योरेंस में फंस रहा पेज

सरकार की ओर से दिए गए बयान के आधार पर यह माना जा रहा है दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में है। दोनो देश समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। तेल खरीदने के लिए डालर के बजाय रुपए से भुगतान किया जा सकता है। लेकिन इस खरीदी में इंश्योरेंस को लेकर कंपनियों के बीच पेच फसा रहा है। कंपनियां इंश्योरेंस देने से हिचक रही है तो वहीं दूसरी तरफ रूस डिलीवरी तक की जिम्मेदारी लेने को तैयार है।

सस्ते तेल का भाव

अगर रूसे क्रूड आयल खरीदा जाता है तो निश्चित तौर पर तेल के भाव घटेंगे। लेकिन इसका सीधा लाभ आम तेल उपभोक्ताओं को मिलने के बजाय फिलहाल तेल कंपनियों को दिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि तेल के भाव जल्दी नहीं घटेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है की वर्तमान के समय के भाव बढ़े हुए हैं उसके बाद भी तेल कंपनियो ने कीमत नहीं बढ़ाई है। इस घाटे की भरपाई के लिए ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

Next Story