राष्ट्रीय

Government Employees Salary: अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आज से मिलेगा अप्रैल माह का वेतन, वित विभाग ने निर्देश किए जारी

Sanjay Patel
18 April 2023 11:26 AM GMT
Government Employees Salary: अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आज से मिलेगा अप्रैल माह का वेतन, वित विभाग ने निर्देश किए जारी
x
Government Employees Salary: सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अप्रैल महीने की सैलरी समय से पहले जारी की जाएगी।

Government Employees Salary: सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अप्रैल महीने की सैलरी समय से पहले जारी की जाएगी। सरकार की घोषणा के अनुसार आज 18 अप्रैल से कर्मचारियों के खाते में अप्रैल माह की सैलरी आना प्रारंभ हो जाएगी। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक से दो दिनों के भीतर सभी राजपत्रित अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन का भुगतान उनके खाते में कर दिया जाएगा।

ईद को देखते हुए लिया फैसला

बिहार के सरकारी, अधिकारियों की सैलरी मई के बजाय अब इसी माह जारी कर दी जाएगी। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने ईद को देखते हुए राज्य के कर्मचारियों की सैलरी मई के बजाय अप्रैल माह में जारी करने का निर्णय लिया था। इस संबंध में वित्त विभाग के सचिव (संसाधन) लोकेश कुमार सिंह ने राज्यपाल के प्रधान सचिव, विधानसभा और परिषद के सचिव, सभी विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, सभी विभागध्यक्ष, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, सभी कोषालय पदाधिकारी को सोमवार को निर्देश जारी कर दिया है। आज 18 अप्रैल से अधिकारियों, कर्मचारियों की सैलरी आना प्रारंभ हो जाएगी। आगामी एक से दो दिन में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अप्रैल माह की सैलरी प्राप्त हो जाएगी।

आज से मिलेगा वेतन

यह निर्णय बिहार कोषागार संहिता 2011 के नियम 141 में निहित प्रावधानों से आच्छादित है। इसके बाद बिहार सरकार ने सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अप्रैल माह का वेतन भुगतान आज से करने का निर्णय लिया। राज्य सरकार के अराजपत्रित और राजपत्रित कर्मचारियों को जितने वेतन की निकासी स्थापना विपत्र से की जाती है उनको संबंधित माह के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन का भुगतान किया जाता है। किंतु सरकार ने ईद को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अप्रैल माह का वेतन भुगतान 18 अप्रैल से करने का निर्णय लिया है।

डीए में वृद्धि का भी हो चुका है ऐलान

बिहार की नितीश कुमार सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दौरान समय से पहले ड्यूटी खत्म करने की छूट भी देती है। इस व्यवस्था की शुरुआत पहली बार वर्ष 2022 में की गई। जिसके बाद इसको स्थायी कर दिया गया। इस बार समय से पहले सैलरी भुगतान का भी आदेश सरकार द्वारा जारी कर दिए जाने से अधिकारियों, कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा। नितीश कुमार सरकार द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों के लिए ऐलान करती रहती है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की वृद्धि हाल ही में की थी। इसके साथ ही शिक्षकों की वेतन बढ़ोत्तरी का भी ऐलान किया गया था।

Next Story