
महिलाओ के लिए गुड न्यूज़! सिर्फ ₹200000 की बचत पर 7.5% की दर से ब्याज मिलेगा

Mahila Samman Savings Letter Scheme 2023: 1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। अपने इस बजट में वित्त मंत्री ने महिला महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना चलाने की बात कही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने के उद्देश्य से ब्याज राशि में विशेष बढ़ा दी गई है। आइए इसके बारे में पूरी जानकारी एकत्र करें।
एक लघु बचत योजना
वित्त मंत्री सीतारमण का कहना है कि यह एक लघु बचत योजना है। यह महिलाओं के लिए बहुत अधिक लाभकारी सिद्ध होगी। महिलाओं को इस बचत योजना के माध्यम से कम समय में विशेष लाभ दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस योजना में निम्न आय और मध्यम आय वर्ग की महिला शामिल हो सकती हैं। वह महिला जो आयकर दाता नहीं है वह शामिल हो सकती हैं।
बताया गया है कि इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं को 2 लाख रुपए की बचत पर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। इसे 2 वर्ष के लिए जमा किया जा सकता है। अगर बीच में आवश्यकता है तो इसे निकाला भी जा सकता है। लेकिन इसमें आंशिक निकासी ही संभव होगी।
कौन कर सकता है आवेदन
महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Patr Yojna) में केवल देश की महिलाएं ही शामिल हो सकती हैं। महिलाएं जो इनकम टैक्स अदा नहीं करती वह इसके लिए पात्र हैं। आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। परिवार की आय 700000 रुपए से अधिक न हो। इस योजना में उन्हीं महिलाओं को शामिल किया जाएगा जिनके बैंक खाता प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए हैं।
आवश्यक दस्तावेज के रूप में आवेदक को आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना होगा।
हुई घोषणा, अमल होना बाकी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में इस बात की चर्चा कर दी है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना बहुत जल्दी अपने अस्तित्व में आ जाएगी। इसमें महिलाएं पैसे जमा कर पाएंगे। अभी इसके लिए केवल घोषणा हुई है। अभी इसे अमल में नहीं लाया गया है। बहुत जल्दी इसे सरकार लागू करेगी।




