राष्ट्रीय

करोडो राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, लाखो को मिलेगा लाभ

Ration Card New Rules 2023
x

Ration Card New Rules 2023

झारखंड सरकार ने राज्य में ग्रीन कार्ड धारकों को राशन वितरण करने के निर्देश जारी किए है

झारखंड। राज्य सरकार ने कार्ड धारकों के लिए होली पर्व पर बड़ा निणर्य लिए है और इससे राज्य के तकरीबन 20 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। खबरों के तहत राज्य सरकार ने आदेश जारी किए है कि 8 मार्च से ग्रीन कार्ड धारकों को राशन का वितरण किया जाएगा। राशन वितरण को लेकर राज्य सरकार की कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है।

7 महीने से नही मिल रहा था चावल

जानकारी के तहत राज्य के ग्रीन राशन कार्ड धारकों को पिछले अगस्त माह यानि कि 7 महीने से राशन नही मिल पा रहा था। इसके लिए राज्य की एफसीआई ने हाथ खड़ा कर लिए थें। वही एक बार फिर से सरकार ने ग्रीन राशन कार्ड धारकों के लिए राशन वितरण का काम शुरू करने का निणर्य लिए है। इसके लिए प्रकिया पूरी कर ली गई है और 8 मार्च से आनाज का वितरण शुरू हो जाएगा।

2021 से लागू है योजना

ज्ञात हो कि झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वर्ष 2021 से राज्य के लोगो को 1 रूपये प्रति किलो के हिसाब से 5 किलों आनाज प्रति व्यक्ति दिया जा रहा है। शुरू में 15 लाख परिवारों को इसका लाभ मिल रहा था। वर्ष 2022 में कैबिनेट की बैठक के बाद इस सस्ते आनाज से 5 लाख परिवारों को और जोड़ा गया था। जिसके बाद से राज्य के 20 लाख परिवारों को 1 रूपये किलों के हिसाब से चावाल का वितरण किया जाता रहा है।

दाल वितरण का अटका टेंडर

जो खबरें आ रही है उसके तहत राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड धारकों को चावल के साथ ही 1 किलोग्राम दाल देने की योजना भी तैयार की गई थी। लेकिन अभी तक इसका लाभ राशन कार्ड धारकों को नही मिल पा रहा है। खबरों के तहत दाल वितरण के लेकर अभी टेंडर नही हो पाया है। टेंडर अटक जाने से कार्डधारियों को दाल नही मिल पा रही है।

Next Story