राष्ट्रीय

मायानगरी मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! 8 एक्सप्रेस ट्रेनों को लेकर आया बड़ा अपडेट, लाखो को मिलेगा लाभ

Mumbai Railway News
x
Mumbai Railway News: मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।

Mumbai Railway News: मुंबई जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के लिए विशेष किराए पर चार जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनों के फेरों को मौजूदा संरचना, समय और मार्ग पर विस्‍तारित किया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-

1.ट्रेन संख्‍या 04712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्‍ताहिक स्पेशल जिसे पहले 25 जून, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 1 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 04711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्‍ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 24 जून, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब30 सितंबर, 2023 तक बढ़ाया गया है।

2.ट्रेन संख्‍या 04714 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 30 जून, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब29 सितंबर, 2023 तक बढ़ाया गया है

ट्रेन संख्या 04713 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 29 जून, 2023 तक अधिसूचित की गई थी, उसे 28 सितंबर, 2023 तक बढ़ाया गया है।

3.ट्रेन संख्‍या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 26 जून, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 25 सितंबर, 2023 तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 25 जून 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब24 सितंबर 2023 तक बढ़ाया गया है।

4.ट्रेन संख्या 09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल जिसे पहले 29 जून, 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब28 सितंबर, 2023 तक बढ़ाया गया है।

ट्रेन संख्या 09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल, जिसे पहले 28 जून 2023 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब27 सितंबर 2023 तक बढ़ाया गया है।

Next Story