राष्ट्रीय

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 2 बच्चों से अधिक पर भी मिलेगा सरकारी प्रमोशन

Employees Latest News Updates
x

Employees Latest News Updates

गहलोत सरकार ने कर्मचारियों को रिझाने का पूरा प्रबंध कर लिया है। 2 बच्चों से अधिक होने पर भी सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन तथा सैलरी बढ़ोतरी मे लगी रोक हटाने का ऐलान कर दिया है।

जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहां की सत्ताधारी सरकार सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखने हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। वर्ष 2023 में राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। किसी भी हालत में राजस्थान पर काबिज कांग्रेस के गहलोत सरकार आगामी चुनाव जीतना चाहती है। तभी तो गहलोत सरकार ने कर्मचारियों को रिझाने का पूरा प्रबंध कर लिया है। एक ओर पुरानी पेंशन तो वहीं अब एक और बड़ा दांव खेला गया है। 2 बच्चों से अधिक होने पर भी सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन तथा सैलरी बढ़ोतरी मे लगी रोक हटाने का ऐलान कर दिया है।

लगी हुई है रोक

1 जून 2002 से नियम तय किया गया कि 2 से ज्यादा बच्चे होने पर अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति पर रोक लगी हुई थी। जानकारी के अनुसार कर्मचारी को पदोन्नति पर 3 साल तक रोक लगा दी गई थी। यह नियम तीसरा बच्चा पैदा होने के बाद लागू होता था।

मतलब यह कि सरकार प्रमोशन समेत दूसरे अन्य लाभ के लिए 5 साल तक रुकने का फैसला किया था। सरकारी कर्मचारी इस नियम को हटाने की मांग काफी समय से कर रहे थे। जिन कर्मचारियों को 1 जनवरी 2005 में लाभ मिलना चाहिए उन्हें उस सुविधाओं का लाभ 5 वर्ष बाद यानी 1 जनवरी 2010 के बाद दिया जाता था। बताया गया कि सिलेक्शन ग्रेड को भी रोक दिया भी जाता था। जिससे कर्मचारियों को बहुत नुकसान हो रहा था। कर्मचारी इस समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार से कई बार मांग कर चुके थे।

चुनावी वर्ष होने की वजह से राजस्थान की गहलोत सरकार ने एक बार फिर बड़ा दाव खेलते हुए यह प्रतिबंध हटाने की बात कही है। माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों का समर्थन कांग्रेस की गहलोत सरकार को अवश्य प्राप्त होगा।

Next Story