राष्ट्रीय

कर्मचारियों के लिए Good News, सरकारी काम को लेकर सरकार लेने जा रही बड़ा निर्णय

MP Promotion 2022 News
x
बिहार सरकार कर्मचारियों की सेवाकाल 60 से बढ़ाकर 62 करने पर विचार कर रही है.

Bihar Government Employees: बिहार के सरकारी अधिकारियों-कर्मचारी के लिए गुड न्यूज है और उनकी सेवाकाल 60 से बढ़ाकर 62 करने पर सरकार विचार कर रही है। दरअसल बिहार में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 है। जिसे सरकार 2 वर्ष बढ़ाने की तैयारी में है। दरअसल विधान परिषद में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार इस पर विचार करेगी।

अन्य राज्यों का दिया गया हवाला

खबरों के तहत विधान परिषद में सदस्य केदारनाथ पांडेय ने सवाल उठाया कि देश के अन्य राज्यों तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश एवं मध्य प्रदेश आदि में कर्मियों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष है। ऐसे में यहां की सरकार को भी अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाकाल बढ़ाया जाना चाहिए।

बताया जाता है कि रिटायरमेंट की उम्र बढ़ने से सेवांत लाभ मद की बड़ी राशि हर साल 150 से 200 करोड़ रुपये के करीब बढ़ रही है। साल 2018-19 में सेवांत लाभ मद 1, 602 करोड़ था जो वर्ष 2019-20 में बढ़कर 1,711 और वर्ष 2020-21में बढ़कर 1,963 करोड़ हो गया है। ऐसे में सरकार के मंत्री का कहना है कि वेतन मद और पेंशन मद में खर्च होने वाली राशि का तुलनात्मक अध्ययन कर इस बिंदु पर सरकार गौर करेगी। उपमुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन का सदस्यों ने स्वागत किया है।

Next Story