राष्ट्रीय

138 करोड़ लोगो के लिए खुशखबरी! 10 जनवरी 2023 से मिलेगे ₹1000 के नए नोट, बंद होंगे ₹2000 के नोट

1000 Rupees Notes News 2023
x

1000 Rupees Notes News 2023

1000 Rupees Notes News 2023: वर्तमान समय में 2000 के नोट यदा-कदा ही देखने को मिलते हैं.

1000 Rupees Notes News: वर्तमान समय में 2000 के नोट यदा-कदा ही देखने को मिलते हैं। ऐसे में लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि 2000 के नोट एक बार बैंक में पहुंच जाने के बाद दोबारा उसे जारी नहीं किया जा रहा। हालत तो यह है कि बैंक में मांगने के बाद भी 2000 के नोट बहुत कम ही मिलते हैं। इन सभी स्थितियों के बीच सोशल मीडिया में नए वर्ष 2023 में विशाष चर्चा हो रही है कि 10 जनवरी 2023 से 1000 रुपए के नए नोट जारी हो जाएंगे। साथ ही यह भी सोशल मीडिया में खूब चल रहा है कि 2000 के नोट बंद हो जाएंगे। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है आइए इसे जांचे।

सरकार ने नहीं जारी किया नोटिफिकेशन 2000 Rupees Notes News 2023

1000 रूपये के नए नोट जारी करने तथा 2000 रुपए के नोट बंद करने की दिशा में अभी तक सरकार द्वारा कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में यह खबर सही है या गलत इस पर नहीं कुछ भी नही कहा जा सकता। जब तक की सरकार इस संबंध में कोई अहम जानकारी नोटिफिकेशन जारी करते हुए न बताए।


क्या कहता है पीआईबी फैक्ट चेक New Currency Notes

इस मामले में पीआईबी द्वारा फैक्ट चेक (PIB Fact Check) किया गया। अब इस मामले में पीआईबी ने अपनी जांच में पाया है कि 1000 रूपये के नए नोट जारी करने तथा 2000 रुपए के नोट बंद करने को लेकर सोशल मीडिया में चल रही खबर पूर्ण तह गलत है। यह फर्जी खबर है। इस पर किसी को विश्वास करने की जरूरत नहीं है।

2000 के नोट अभी भी बाजार में सर्कुलेट हो रहे हैं। यह बात अलग है कि इस समय 2000 के नोट कम ही दिखाई देते हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि जिन लोगों के पास 2000 के नोट हैं उन्हें बचत के रूप में अपने पास रखे हो। लेकिन नोटों को रखने के बजाय उसे बाजार में सर्कुलर करना चाहिए।

Next Story