राष्ट्रीय

बारिश को लेकर गुड न्यूजः केरल तट पर पहुंचा मानसून, समय से पहले बादलों की दस्तक, होगी झमाझम वर्षा

MP Monsoon News
x
रविवार को केरल तट पर मानसून के दस्तक देने से मौसम विशेषज्ञों ने खुशी जताई है।

Monsoon News Updates: मानसून ने रविवार को देश के केरल तट पर दस्तक दे दिया है। बादलो के पहुचने से जहां मौसम विशेषज्ञों ने प्रसन्नता जताई है वही देश भर में समय पर बारिश होने के संकेत भी दिए है। बारिश शुरू होने से देश के लोगों को गर्मी से जल्द ही निजात मिल सकेगी।

समय से तीन दिन पहुले पहुचा मानसून

मौसम विभाग ने घोषणा की है कि केरल में मानसून ने रविवार को दस्तक दे दी है। मानसून अमूमन देश में 1 जून को प्रवेश करता है, लेकिन इस बार यह 3 दिन पहले ही आ गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने इस बार केरल में 27 मई को ही मानसून के आने की संभावना जताई थी।

15 जून तक एमपी में पहुंचेगा मानसून

मानसून विभाग का कहना है अलग-अलग डेट पर अलग-अलग राज्यों में मानसून जून माह में दस्तक देगा। देश का हद्रयस्थल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में मानसून के 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। दो रास्तों से बादल मध्यप्रदेश में पहुचेगे और बारिश करेगे। तो वही पड़ोसी राज्य राजस्थान (Rajasthan) में 20 जून तक आने की संभावना है।

शुरूआत में धीमी रहेगी रफ्तार

मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि केरल में मानसून छा गया है। एक हफ्ते तक मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी। 6 से 10 जून के बीच मानसून तेजी से बढ़ेगा। मानसून को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि एक क्षेत्र में चलने वाली हवाओं की दिशा में मौसमी परिवर्तन को मानसून कहते हैं। इस वजह से कई बार बारिश भी होती है या कई बार गर्म हवाएं भी चलती हैं।

जून से सितंबर होती है बारिश

भारत में हिंद महासागर और अरब सागर से ये हवाएं भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आती हैं। ये हवाएं ठंडे से गर्म क्षेत्रों की तरफ बढ़ते हुए अपने साथ पानी वाले बादल भी लाती हैं, जो भारत के साथ-साथ पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भी बारिश करवाते हैं। भारत में जून से सितंबर तक मानसूनी हवाएं चलती रहती हैं।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story