राष्ट्रीय

Good News: 1 लाख सरकारी नौकरियां, 8 सिलेंडर फ्री, जानें और क्या हैं?

Good News: 1 लाख सरकारी नौकरियां, 8 सिलेंडर फ्री, जानें और क्या हैं?
x
Congress Manifesto for Punjab: पंजाब कांग्रेस ने जारी किया आपना घोषणा पत्र।

Congress Manifesto for Punjab: चुनावी शोरगुल के बीच पंजाब कांग्रेस ने जन मानस से बड़ा वादा किया है। पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने न सिर्फ युवाओं को बल्कि महिलाओं और किसानों के साथ ही छात्रों के लिए बड़े वादे किए है। इस वादे में निः शुल्क स्वास्थ पर भी कांग्रेस ने फोकस किया है।

इस तरह का वादा

सीएम चन्नी एंव सिद्धू ने कंहा है कि पंजाब की जन मानस ने एक बार फिर सरकार बनाई तो कांग्रेस पार्टी राज्य के सरकारी विभाग में एक लाख नौकारियां देगी। यंहा महिलाओं की रसोई पर सरकार ने फोकस किया है और वादा किया है कि 8 सिलेंडर फ्री में दिया जाएगा। इतना ही नही कांग्रेस ने वादा किया है कि मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ सेवाएं सहित अन्य सुविधा सरकार मुहैया कराएगी।

घोषणा पत्र में पार्टी ने किसानों को भी अपने पक्ष में करने का पूरा प्रयास किया है और वादा किए है कि सरकारी एजेंसियों के द्वारा तिलहन, दाल और मक्‍के की खरीद की जाएगी। पार्टी का यह भी कहना है कि वह शराब बिक्री और रेत खनन के लिए निगम बनाकर माफिया राज को खत्‍म करेगी।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर एक नजर

- केबल की मॉनिपली तोड़ना, केबल के रेट को 400 से 200 लाएंगे।

- 1100 रुपये महीना और आठ सिलेंडर साल में महिलाओं को फ्री में।

- सरकार बनते ही एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी. पांच साल में पांच लाख लोगो को नौकरी।

- बुजुर्गों की पेंशन 3100 की जाएगी।

- हर कच्चे मकान को पक्का करेंगे।

- सरकारी स्कूलों में फ्री में शिक्षा देंगे और सरकारी स्कूलों को प्राइवेट से अच्छा करेंगे।

- फ्री हेल्थ सर्विस देंगे।

- सरकार तिलहन, मक्का और दाल की पूरी फसल खरीदेगी।

- 12वीं पास करने वाली लड़कियों को 20 हजार और कंप्यूटर देंगे।

- मनरेगा के तहत 150 दिनों की मजदूरी देंगे और दैनिक मजदूरी 350 से कम नहीं होने देंगे।

- स्टार्ट अप को 2 लाख से 12 लाख तक ब्याज मुक्त लोन देंगे।

- घरेलू और लघु उद्योग के लिए 2 से 12 लाख का ब्याज मुक्त लोन।

- इंस्पेक्टर राज को खत्म करेंगे।

- सरकार आपके द्वार।

- सरकारी कागजातों की डोर स्टेप डिलिवरीः चन्नी सरकार आपके द्वार।

Next Story