राष्ट्रीय

एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंचाई जा रही लड़कियां, बड़ा गिरोह पकड़ाया

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:34 AM GMT
एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंचाई जा रही लड़कियां, बड़ा गिरोह पकड़ाया
x
एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंचाई जा रही लड़कियां, बड़ा गिरोह पकड़ाया लातेहार। देश मे लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। रेप, बलात्कार, औऱ महिलाओं का शोषण जैसी

एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंचाई जा रही लड़कियां, बड़ा गिरोह पकड़ाया

लातेहार। देश मे लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। रेप, बलात्कार, औऱ महिलाओं का शोषण जैसी घटना तेजी से बढ़ी हैं। एक मामला झारखंड का है। जहाँ से लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर कर दलालों द्वारा राज्य से भेजा जा रहा था।

दलालों के इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मामला लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाढ़ा ग्राम के नावाबांध का है जहां से बुधवार को विशेष बस से तमिलनाडु ले जाई जा रहीं 31 लड़कियों को पुलिस ने दलालों के चंगुल से बचाया।

दिल्ली सरकार ने सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सों को फिर से खोलने की अनुमति दी

पुलिस सूत्रों के अनुसार लड़कियों को राज्य से बाहर भेजने के इस काम में क्षेत्र के कई दलाल सक्रिय हैं। उन्हें लड़कियों को भेजने के एवज में मोटी रकम भी मिल रही है। उन्होंने बताया कि बालूमाथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तमिलनाडु नम्बर की बस में सवार 31 लड़कियों और महिलाओं को बचाया। सभी लड़कियों को धागा मिल में नौकरी का लालच देकर झारखंड से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई ले जाया जा रहा था।

बालूमाथ के अंचलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि लातेहार, लोहरदगा, रांची,पलामू सहित कई जिलों से लड़कियों को तमिलनाडु के कृष्णा धागा मिल में ले जाया जा रहा था। तमिलनाडु ले जाई जा रही 31 लड़कियों में 9 नाबालिग थीं।

पुलिस ने कहा कि पकड़े गए बस के चालक और उपचालक दोनों को हिंदी नहीं आती। इस कारण वो कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं कि वह किस कंपनी के लिए इन्हें लेकर जा रहे हैं। अवैध ढंग से बाहर ले जाई जा रहीं लड़कियों को बालूमाथ स्थित कस्तुरबा बालिका स्कूल में रखा गया है और मामले की छानबीन जारी है। इस पर और भी कई बड़े खुलासे हो सकतें हैं।

OPPO F17 (Navy Blue, 8GB RAM, 128GB Storage)

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story