राष्ट्रीय

झारखंड में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप: 3 आरोपी गिरफ्तार, पहले दो आए, 5 को कॉल करके बुलाया; ढाई घंटे तक की दरिंदगी

Aaryan Puneet Dwivedi
4 March 2024 12:07 PM IST
Updated: 2024-03-04 06:38:09
झारखंड में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप: 3 आरोपी गिरफ्तार, पहले दो आए, 5 को कॉल करके बुलाया; ढाई घंटे तक की दरिंदगी
x
टूरिस्ट वीजा पर पति के साथ भारत आई स्पेनिश महिला के साथ झारखंड के दुमका में गैंगरेप की वारदात हुई है.

टूरिस्ट वीजा पर पति के साथ भारत आई स्पेनिश महिला के साथ झारखंड के दुमका में गैंगरेप की वारदात हुई है. घटना शुक्रवार देर रात कुरमाहाट इलाके में हुई. महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है. सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता खुद बाइक चलाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी. इसके बाद पुलिस की टीम उसे एस्कॉर्ट करके लाई. मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर दुमका कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया. अभी 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को महिला दुमका में घूम रही थी. रात होने पर अपने पति के साथ एक खेत में टेंट लगाकर आराम करने लगी. इस दौरान कुंजी गाँव के 7 बदमाश युवक वहां पहुंचे और युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप और मारपीट की. मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

विदेशी महिला ने बताया कि पहले दो लोग आए, फिर फोन करके उन्होने 5 लोगों को बुलाया. सभी ने उसके साथ मारपीट की. फिर पति के हाथ पैर बांधकर करीब ढाई घंटे तक बारी-बारी से रेप किया.

इधर, विदेशी टूरिस्ट के साथ हुई गैंगरेप का मामला झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन उठा. बीजेपी विधायक अमित मंडल ने घटना को प्रदेश के साथ-साथ देश की बदनामी बताया है. रविवार देर शाम आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने घटनास्थल का जायजा लिया, फिर पीड़ित स्पेनिश कपल से मुलाकात की. आयोग ने DGP अजय कुमार सिंह को चिट्‌ठी लिखकर कार्रवाई की मांग की है.

बाइक से घूम रहे थे स्पेनिश कपल

स्पेन से पति-पत्नी पहले पाकिस्तान गए. वहां से बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे. महिला अपने पति के साथ बाइक पर टूर पर निकली थी. उन्हें दुमका होते हुए भागलपुर की तरफ जाना था, लेकिन रात होने पर हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान खेत में टेंट लगाकर सो गए.

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम के 7 बजे के करीब दोनों पति-पत्नी टेंट में थे, तभी बाहर से आवाज सुनाई दी. देखा तो दो लोग फोन पर बात कर रहे थे. थोड़ी देर बाद 5 लोग 2 बाइक से आए. सभी टेंट में घुस गए. इस दौरान तीन लोगों ने मेरे पति को पकड़ा, उनके हाथ बांध दिए और उनसे मारपीट की. जबकि 4 लोग मुझे टेंट से बाहर ले गए. सबने मेरे साथ मारपीट की. फिर बारी-बारी से रेप किया. बाद में टेंट में मौजूद तीन लोगों ने भी दरिंदगी की. शाम साढ़े 7 बजे से रात 10 बजे तक वारदात को अंजाम दिया गया. सभी आरोपी नशे में थे.

खेत में मिले महिला के कपड़े

पुलिस के मुताबिक़ रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस की गश्ती टीम को महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. पुलिस ने फ़ौरन एक्शन लेते हुए सर्च अभियान चलाया. महिला के बताए अनुसार पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम के साथ घटना स्थल पहुंची, जहां अरहर के खेत में महिला के कपडे मिले. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना होने की पुष्टि हुई है.


Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story