राष्ट्रीय

Gama Pehalwan Diet-Workout and Body Structure: गामा पहलवान के कितने बड़े डोले थे, उनकी सीक्रेट कसरतें, व डाइट जानकर चौंक जायेंगे

Gama Pehalwan Diet-Workout and Body Structure: गामा पहलवान के कितने बड़े डोले थे, उनकी सीक्रेट कसरतें, व डाइट जानकर चौंक जायेंगे
x
Gama Pehalwan Birthday: गामा पहलवान के 144 वें जन्मदिन के अवसर पर Google ने Doodle बनाकर दिया सम्मान।

Gama Pehalwan Diet-Workout and Body Structure: रुस्तम-ए-हिन्द (Rustam-a-Hind) के नाम से जाने जाने वाले The Great Gama का आज 144वां जन्मदिन है (Gama Pehlwan Birthday), Google ने भी उनके जन्मदिन के अवसर Doodle बनाकर पूरी दुनिया के साथ उनका जन्मदिन मनाया है। गामा पहलवान ने अपने जीवन के 52 वर्ष कुश्ती में दिए थे, वे एक ऐसे पहलवान थे जिसके सामने उस काल में कोई भी पहलवान नहीं टिक सके थे, वे उस समय के विश्व विजेता रहें हैं, उन्होंने देश व विदेश के महानतम रेसलर्स को चंद मिनटों में मात दी थी। सही मायनो में वे एक महामानव थे. The Great Gama की शक्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की उन्होंने एक बार 1200 किलोग्राम के पत्थर को उठा लिया था। इसकी तुलना इस बात से करें हम घर पर भरे हुए सिलेंडर जिसका वजन 30 किलोग्राम के लगभग होता है उसे उठाने में कितनी मशक्कत करतें हैं, लेकिन कई बार लोगों के मन में कौतुहल उठता है की आखिर इतने ताकतवर इंसान की खुराक क्या होगी, वे ऐसी कौन सी कसरतें करते थें क्यूंकि आज हम कितनी भी कसरतें करलें लेकिन सही मायनों में हमें बल की प्राप्ति नहीं होती हम 20 किलो से 25 किलो उठाने लगते हैं बस इतना ही और कुछ नहीं होता। आज हम आपको बताएँगे गामा पहलवान की शारीरिक सरंचना, डाइट, और उनकी दैनिक कसरत जिसे जानकर आपके कान खड़े हो जायेगें।



डाइट में लेते थे 6 मुर्गे 100 रोटी 10 लीटर दूध..

बात करें गामा पहलवान के डाइट (Gama Pehalwan Diet) की तो उन्हें खाता देख लोग दांतो तले उंगलियां दबा लेते थे, उनके दैनिक आहार में वे 6 देशी मुर्गे 100 रोटियां, 10 लीटर दूध, आधा किलो घी, तथा बादाम का रगड़ा, व 3 बाल्टी भरके मौसमी फल प्रतिदिन खाते थे. इतनी डाइट अगर हम किन्ही अलग अलग आहार प्रकति वाले जानवर को भी खिलाएं तो इसमें एक हाथी का भी पेट भर सकता है तथा माँसाहारी भोजन को वह भी छोड़ देगा जो की एक तेंदुआ- चीता जैसे जानवर का पेट भर सकता है।

गामा पहलवान ट्रेनिंग-वर्कआउट (Gama Pehalwan Training-Workout)

गामा पहलवान रोजाना 10 घंटे की कड़ी ट्रेनिंग करते थे (Gama Pehalwan Training), वे प्रतिदिन 5 हजार दंड बैठक (Squats) 3000 हिन्दू पुशअप उसके बाद 40 पहलवानों के साथ कुश्ती करते थे, सुबह प्रतिदिन पहाड़ों में दौड़ लगाया करते थे। इसके बावजूद वे कई बार एक विशेष प्रकार का पत्थर का उपकरण जिसका वजन 100 किलो था अपनी गर्दन में डालकर 30 मिनट दंड बैठक करते थे, समय एक अनुमान मात्र है क्यूंकि उस समय लोग आज के जैसे समय देखकर कसरते नहीं करते थे।



गामा पहलवान की शारीरिक सरंचना (Gama Pehalwan Body Structure / Gama Pehalwan Hight/ weight, chest/Bicepes/Waist/ Thigh Size)

गामा पहलवान के डोले 22 इंच, छाती का साइज 56 इंच, कमर 34 इंच, व जांघ का साइज 30 इंच था, गामा पहलवान बहुत ज्यादा लम्बे तो नहीं थे उनकी हाइट 5 फुट 8 इंच थी, तथा उनका वजन 110 किलोग्राम था।


Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story