राष्ट्रीय

Sidhu Moose Wala की हत्या का बदला लेने के लिए 4 अलग गैंगस्टर ग्रुप एक हुए, 2 दिन के अंदर लेंगे रिवेंज

Sidhu Moose Wala की हत्या का बदला लेने के लिए 4 अलग गैंगस्टर ग्रुप एक हुए, 2 दिन के अंदर लेंगे रिवेंज
x
Sidhu Moose Wala Killing Revenge: दोनों गैंग के लोगों ने पोस्ट करते हुए मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की बात कही है

Which Gangs Will Avenge Sidhu Moose Wala Murder: रविवार को पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बीच सड़क में हत्या कर दी गई है, इस मामले में अबतक पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है जिसमे एक लारेंस ग्रुप का शार्प शूटर है, मूसेवाला की हत्या के बाद लारेंस ग्रुप और गोल्डी बरार ने इसकी जिम्मेदारी ली थी, अब मूसे वाला के मर्डर का बदला लेने के लिए 4 अलग गैंग्स एक हो गई हैं और दो दिन के भीतर बदला लेने की धमकी दी है.

Who Will Take Revenge Of idhu Moose Wala Murder:मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए बवाना गैंग और बंबीहा गैंग एक जुट हो गई है, दोनों गैंगस्टर ग्रुप ने इस हत्या का बदला लेने का धमकी भरा पोस्ट सोशल मिडिया में अपलोड किया है. गैंगस्टर ग्रुप खुलेआम बदला लेने और हत्या की जिम्मेदारी लेने से जुड़े पोस्ट कर रहे हैं. ऐसे में पंजाब में एक बार फिर से गैंगवार का खतरा बढ़ गया है.

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला कौन लेगा

मूसेवाला हत्याकांड का बदला लेने के लिए 4 अलग गैंगों ने पोस्ट किया है.

मूसेवाला को लेकर बंबीहा गैंग ने क्या कहा


Bambiha gang Post about Sidhu Moosewala: मूसेवाला की हत्या के बाद बंबीहा गैंग ने उनकी हत्या का बदला लेने से जुड़ा पोस्ट किया था, बंबीहा गैंग ने कहा - मूसेवाला की बंबीहा गैंग ने कोई लेना देना नहीं था, लेकिन बंबीहा गैंग से जुड़े होने के शक में उसे मार डाला गया, अब बंबीहा का नाम जुड़ ही गया है तो इसका बदला जरूर लिया जाएगा, लारेंस और गोल्डी ने बिना किसी कसूर के मूसे वाला को मार डाला है, सिद्धू मूसेवाला का किसी भी गैंग से कोई कनेक्शन नहीं था , लेकिन हमारा नाम जोड़ा है तो बदला लेंगे।

मूसेवाल को लेकर कौशल चौधरी गैंग ने क्या कहा


Kaushal Chaudhary Gang Post about Sidhu Moosewala: कौशल चौधरी नाम के एक गैंगस्टर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि -यार का बदला यार लेगा जार नहीं अब Kaushal Chaudhary Gang, Tillu Tajpuriya Gang, Davidar Bambiha Gang, Neeraj Bawana Gang मिलकर अपने यार का बदला लेंगीं।

नीरज बवाना गैंग ने सिद्धू मूसेवाला को लेकर क्या पोस्ट किया


Neeraj Bawana Gang Post About Sidhu Moosewala: गैंगस्टर नीरज बवाना ने पोस्ट करते हुए लिखा- हृदय विदारक समाचार मिला! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे RIP भाई. सिद्धू मूसेवाला हमारे दिल का भाई था 2 दिन के अंदर इसका रिजल्ट देदेंगे।

मूसेवाला की हत्या का बलदा लेने के लिए 4 गैंग्स एक हो गई हैं. ऐसे में पंजाब में गैंगवार का खतरा बढ़ता जा रहा है, 2 दिन के अंदर पंजाब में अब कुछ बड़ा हो सकता है, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है.



Next Story