
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राजनीति से संन्यास ले लिया!

BS Yeddyurappa retires from politics: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) ने राजनीति से संन्यास ले लिया। बुधवार को कर्नाटक विधानसभा में अपनी फेयरवेल स्पीच देते हुए उन्होंने कहा- । ये एक दुर्लभ पल है, क्योंकि अब मैं दोबारा चुनाव नहीं लडूंगा। मुझे बोलने का मौका देने के लिए शुक्रिया।
उन्होंने कहा- अगर भगवान ने मुझे शक्ति दी तो मैं पांच साल बाद होने वाले अगले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को सत्ता में लाने के लिए अपना पूरा जोर लगाऊंगा। मैं पहले ही कह चुका हूं कि अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन PM मोदी और पार्टी ने मुझे जो सम्मान और पद मिला उसके मैं जीवनभर नहीं भूल पाऊंगा।
मैं सीएम पद से खुद हटा था
कर्नाटक विधानसभा में फेयरवेल स्पीच देते हुए येदियुरप्पा भावुक हो गए. उन्होंने कहा- विपक्ष कहता है कि मुझे मुख्यमंत्री पद से उन्हें हटाया गया था। ये गलत है। येदियुरप्पा को किसी ने मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाया था। येदियुरप्पा ने अपनी उम्र के चलते ये फैसला लिया था।
घर नहीं बैठ जाऊंगा
उन्होंने आगे कहा- मैं राजनीति से सन्यास ले रहा हूं, अब चुनाव नहीं लडूंगा, मगर इसका ये मतलब नहीं है कि मैं घर बैठ जाऊंगा। विधानसभा चुनावों के बाद वे राज्य का दौरा करेंगे और पार्टी और दूसरे उम्मीदवारों के लिए कैंपेन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे आखिरी सांस तक पार्टी को बड़ा और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।
अपने सभी विधायकों को कहना चाहूंगा कि आत्मविश्वास के साथ काम करें और चुनावों की तैयारी करें। उस तरफ बैठे कई लोग (विपक्ष) हमारे साथ आना चाहते हैं। अगर आप कॉन्फिडेंट रहेंगे तो हम उन्हें अपने साथ लेकर भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर सत्ता में आ जाएंगे।




