राष्ट्रीय

Forbes list: एक साल में 29,100 करोड़ बढ़ी मुकेश अंबानी की संपत्ति, यहाँ देखें TOP-10 Indians

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
Forbes list: एक साल में 29,100 करोड़ बढ़ी मुकेश अंबानी की संपत्ति, यहाँ देखें TOP-10 Indians
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले एक साल में 410 करोड़ डॉलर यानी करीब 29,100 करोड़ रुपए बढ़ी है। 'फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट, 2019' के मुताबिक अंबानी लगातार 12वें साल देश की सबसे अमीर हस्ती रहे हैं।

फोर्ब्स का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम यूनिट रिलायंस जियो की सफलता की वजह से मुकेश अंबानकी संपत्ति बढ़ी है। फिलहाल उनकी कुल निजी संपत्ति 5,140 करोड़ डॉलर (3,64,811 करोड़ रुपए) हो गई है।

आर्थिक हालात चुनौतीपूर्ण

  • भारत की जीडीपी 5 फीसदी की दर से बढ़ रही है
  • आर्थिक विकास दर 6 साल के निचले स्तर पर है
  • उपभोक्ता मांग सुस्त पड़ने से कंपनियां चिंतित हैं
  • वाहन कंपनियां लगातार उत्पादन कम कर रही हैं
  • इंडस्ट्री को लेआउट का सामना करना पड़ रहा है

इसका असर

  • 50 फीसदी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल भारतीय अरबपतियों की दौलत घटी
  • 14 हस्तियां ऐसी हैं, जिनकी दौलत 100 करोड़ डॉलर या इससे ज्यादा घटी
  • 9 भारतीय अरबपति ऐसे हैं, जिनकी रैंकिंग में इस साल गिरावट दर्ज की गई
  • 100 अमीरों की दौलत 1 साल में 8% घटकर 45,200 करोड़ डॉलर रह गई

भारत के शीर्ष 10 अमीर

  • मुकेश अंबानी (रिलायंस इडस्ट्रीज), सम्पत्ति 51.4 अरब डॉलर
  • अडाणी (अडाणी पोर्ट्स एंड सेज), सम्पत्ति 15.7 अरब डॉलर
  • हिंदुजा ब्रदर्स (अशोक लेलैंड), सम्पत्ति 15.6 अरब डॉलर
  • पलोनजी मिस्त्री (शापूरजी पलोनजी ग्रुप), सम्पत्ति 15 अरब डॉलर
  • उदय कोटक (कोटक महिंद्रा बैंक), सम्पत्ति 14.8 अरब डॉलर
  • शिव नाडर (एचएलएल टेक), सम्पत्ति 14.4 अरब डॉलर
  • आरके दमानी (अवेन्यू सुपरमार्ट), सम्पत्ति 14.3 अरब डॉलर
  • गोदरेज फैमिली (गोदरेज ग्रुप), सम्पत्ति 12 अरब डॉलर
  • लक्ष्मी मित्तल (आर्सेलर मित्तल), सम्पत्ति 10.5 अरब डॉलर
  • केएम बिरला (आदित्य बिरला ग्रुप), सम्पत्ति 9.6 अरब डॉलर

इससे पहले आईआईएफएल वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (IIFL Wealth Hurun India Rich List) में भी मुकेश अंबानी का रुतबा कायम रहा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी की कुल दौलत 3.8 लाख करोड़ रुपए आंकी गई थी। यह लगातार आठवीं बार था, जब मुकेश अंबानी शीर्ष पर कायम रहे।

Next Story