राष्ट्रीय

भारत में पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी, जानिए 'हत्या कांड' जिसमें 7 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला था

Aaryan Dwivedi
18 Feb 2021 4:27 PM GMT
भारत में पहली बार किसी महिला को दी जाएगी फांसी, जानिए हत्या कांड जिसमें 7 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला था
x
भारत में पहली बार किसी महिला को फांसी की सजा दी जायेगी। महिला अपराधी जिसे फांसी दी जाएगी उसका का नाम शबनम है। शबनम ने 2008 में कुल्हाड़ी से काटकर अपने ही परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार मथुरा जेल में शबनम को फांसी दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शबनम की फांसी का जिम्मा जल्लाद पवन को दिया गया है। फांसी के लिए रस्सी का आर्डर भी दे दिया गया है। 

कौन है शबनम और क्या है मामला

शबनम उत्तरप्रदेश के अमरोहा की रहने वाली है। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 2008 में अपने परिवार के सात लोगो की हत्या कर दी थी। इस वक्त शबनम बरेली के जेल में बंद है और उसका प्रेमी सलीम जिसके साथ मिलकर शबनम ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था वो आगरा जेल में बंद है। यह मामला 2008 का है शबनम के पिता एक शिक्षक थे। उन्हीने अपनी लाड़ली बेटी की अच्छी परवरिश की थी। शबनम को आठवीं पास सलीम से प्यार हो गया था। जानकारी के अनुसार दोनों अलग अलग जाति के मुस्लिम थे इस कारण शादी में अड़चनें आयी। लेकिन वे दोनों शादी करना चाहते थे। उनके घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। बताया गया है की शबनम सैफी थी जबकी सलीम पठान था। घरवालों के विरोध के बावजूद दोनों ने नहीं मानी और शबनम अपने प्रेमी को घर पर बुलाने लगी। जिसका घरवालों ने खूब विरोध किया और गुस्सा भी हुए।

ऐसे रचा खूनी साजिश :

शबनम ने अपने परिवारवालों को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाने लगी।उन्हें नींद की गोलियां देने लगी। फिर 14 अप्रैल 2008 को शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर खूनी साजिश रच डाली और नींद में सोये अपने परिवार के सदस्यो की टांगी से काटकर हत्या कर दी।

Next Story