राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश, बिहार में बाढ़ का खतरा, महाराष्ट्र में बारिश से ट्रेनें लेट, 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Aaryan Puneet Dwivedi
15 July 2024 11:31 AM IST
severe flood alert
x

severe flood alert

नेपाल से हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में खतरे के निशान के करीब बह रही है। वहीं महाराष्ट्र में बारिश के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं।

नेपाल से सटे इलाकों में हो रही तेज बारिश के कारण गंगा नदी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में खतरे के निशान के करीब बह रही है। उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं और 97 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं बिहार में मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ से 50 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। बिहार में गंगा के अलावा 8 अन्य नदियां - घाघरा, गंडक, बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी भी खतरे के निशान के करीब हैं।

महाराष्ट्र में बारिश से ट्रेनें लेट

महाराष्ट्र में रत्नागिरी समेत कई जिलों में देर रात और सुबह तेज बारिश हुई। बारिश के कारण रत्नागिरी और चंद्रपुर में सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है। चिपलूण और खेड में बाढ़ से कोंकण रेलवे प्रभावित हुआ है। खेड के पास दीवानखावटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मलबे के कारण ट्रेन सेवा बाधित हुई है। कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर चार से पांच घंटे लेट चल रही हैं।

20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ-मराठवाड़ा (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, उत्तर कर्नाटक, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story