राष्ट्रीय

1 जून से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर, जानें पूरी डिटेल

1 जून से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर, जानें पूरी डिटेल
x
1 June New Rules 2023, 1 June Rule Changes: मई के महीने का आखरी दिन आज बुधवार को है। गुरुवार को 1 जून 2023 नए महीने की शुरुआत हो जाएगी।

1 June New Rules 2023, 1 June Rule Changes: मई के महीने का आखरी दिन आज बुधवार को है। गुरुवार को 1 जून 2023 नए महीने की शुरुआत हो जाएगी। हलांकि इस महीने की शुरुआत के सप्ताह में कई पूजा-पाठ और व्रत पड़ रहे हैं। इस सप्ताह की समाप्ति 4 जून को होगी। 1 जून से देश में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। यह बदलाव कई बार लाभदायक होते हैं तो कई बार जेबों पर भारी भी पड़ जाते हैं।

बैंक लौटाएंगे आपका पैसा

भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि बैंक 100 दिन 100 पे कैंपेन शुरू करने वाली है। 100 दिन के भीतर हर बैंक अनक्लेम्ड डिपाजिट का पता लगाया जाएगा और उनका निपटारा करेंगे। अनक्लेम्ड डिपाजिट के संबंध में बताया गया है कि अगर सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट में पिछले 10 वर्षों से अपडेट नहीं किया गया है या फिर मैच्योरिटी की तारीख से 10 साल के भीतर फिक्स डिपाजिट या क्लेम नहीं किया गया तो इसे अनक्लेम्ड डिपॉजिट कहा जाता है।

महंगी हो सकती है कार

जानकारी के अनुसार बढ़ते इनपुट कास्ट की वजह से कार के दाम में इजाफा हो सकता है। ऐसे में स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले 1 जून से कई कार महंगी हो सकती हैं। इधर होंडा कार इंडिया ने घोषणा कर दी है कि वह अपने कुछ मॉडल की कारों में 1 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है।

महंगे होंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन 1 जून 2023 से मई के हो सकते हैं। क्योंकि ग्राहकों को इंसेंटिव के रूप में दी जाने वाली छूट 40 प्रतिषत से घटाकर 15 प्रतिषत कर दिया गया है। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमतों में इजाफा होगा।

खांसी की दवा पर बड़ा बदलाव

दुनिया भर में भारतीय फार्मा कंपनियों से बनी खांसी की दवाई पर सवाल उठाए जा रहे थे। अब सरकार इस पर विराम लगाने जा रही है। 1 जून से नियम तय कर दिया गया है कि खांसी की दवाई को निर्यात करने के पूर्व निर्यातक कंपनी को निर्यात करने से पहले सरकारी लाइफ में टेस्ट कराना होगा। सरकार ने इस आशय की जानकारी विदेश व्यापार महानिदेशालय को जारी कर चुकी है।

बदलेंगे सिलेंडर के दाम

वैसे तो यह कोई नई बात नहीं है। हर महीने के शुरुआत में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम तय किए जाते हैं। कई बार तो बीच में भी विशेष परिस्थितियों के दौरान दाम में परिवर्तन किया जाता है। जून के महीने के शुरुआत में कमर्शियल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम तय किए जाएंगे तो वही सीएनजी और पीएनजी की कीमतों पर के कुछ असर पड़ने की संभावना है।

Next Story