राष्ट्रीय

पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA पर 18 महीने का झटका, अब HBA पर आई Latest Update

7th pay commission HBA
x

 7th pay commission HBA

Central Employees HBA Increased: केंद्रीय कर्मचारियों को एक ओर 18 महीने के DA का इंतजार था।

7th pay commission HBA: केंद्रीय कर्मचारियों को एक ओर 18 महीने के DA का इंतजार था। लेकिन उसमें केंद्र सरकार ने देने से इनकार कर दिया। अब केंद्रीय कर्मचारी को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले वित्तीय वर्ष में एचबीए पर ब्याज दर बढ़ सकती है। हालांकि इसके लिए अभी तक सरकार ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है। कई जानकारों का तो कहना है कि एचबीए का ब्याज दर बढ़ना निश्चित है।

नहीं मिला 18 महीने का डीए 7th pay commission house building advance

कोरोना के समय केंद्रीय कर्मचारियों को डीए का भुगतान नहीं किया गया था। इस तरह कुल मिलाकर 18 महीने का डीए शेष है। कर्मचारियों को आशा थी कि कोरोना के बाद हालात सामान्य होने पर सरकार डीए का भुगतान करेगी। लेकिन केंद्र सरकार ने साफ मना कर दिया।

बढ़ा सकती है ब्याज केंद्र सरकार

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार घर बनाने के लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवाती है। हाउस बिल्डिंग एडवांस एचबीए के माध्यम से कर्मचारियों को घर बनाने के लिए राशि दी जाती है। किस में वर्तमान समय में 7.1 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दर लिया जाता है।

लेकिन 31 मार्च 2023 तक यह ब्याज दर निर्धारित है। इसके बाद सरकार ब्याज दर में बढ़ोतरी कर सकती है ऐसा अर्थशास्त्र के जानकारों का कहना है। मौजूदा हालातों का अध्ययन करने के बाद अर्थशास्त्री यह दावा कर रहे हैं। हालांकि इसके संबंध में अभी केंद्र सरकार ने कोई भी आदेश जारी नहीं किया है।

कितना मिलता है एचबीए

कर्मचारियों को खुद या फिर पत्नी के नाम पर जमीन या मकान खरीदने पर एचआरए का लाभ दिया जाता है। अलग-अलग शहरों में मकान खरीदने वालों के लिए अलग शर्त के अनुसार सुविधा दी जाती है। केंद्र सरकार कर्मचारियों को सिर्फ एक बार इस योजना का लाभ देती है। बताया गया है कि 34 महीने की बेसिक सैलरी या फिर अधिकतम 2500000 रुपए मिलता है।

Next Story