राष्ट्रीय

Monsoon Forecast 2022: आसमान से बरस रही आग, आने वाला है मानसून, 5 दिन पहले पहुंचेगा केरल

Monsoon Forecast 2022
x

Monsoon Forecast 2022

Monsoon Forecast 2022, 2022 Mei Monsoon Kab Ayega: इस समय पड़ रही तेज गर्मी सब कुछ जला देने को आतुर है।

Monsoon Forecast 2022, 2022 Mei Monsoon Kab Ayega: इस समय पड़ रही तेज गर्मी सब कुछ जला देने को आतुर है। लेकिन इस प्रचंड गर्मी को ठंडा करने मानसून 5 दिन पहले ही केरल पहुंचने वाला है। ऐसा देश के मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि समय से पहले ही मानसून राज्यों को तरबतर कर देगा। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को बहुत जल्दी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि 1 जून को मानसून केरल पहुंच जाएगा।

मानसूनी हवाएं बढ़ रही है आगे

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र उठ रही मानसूनी हवाएं उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी हवाएं बंगाल की खाड़ी से आगे की ओर बढ़ रही है। ऐसे में दक्षिण पश्चिम मानसून 15 मई तक दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंच जाएगा।

16 मई को होगी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत देने मानसून और चुका है। अगले 5 दिन अंडमान निकोबार दीप समूह में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चलेंगे। जो मानसून को एक सही दिशा देते हुए आगे बढ़ने में मदद करेंगी।

केरल में कब आता है मानसून

जानकारों की माने तो 2009 में 23 मई को आखरी बार सबसे पहले मानसून आया था। इसके बाद केरल में मानसून आने का समय मौसम वैज्ञानिकों ने 27 मई निश्चित कर दिया। केरल में आने वाला मानसून बारिश की स्थिति को स्पष्ट करता है। केरल के लिए की गई मौसम विभाग के भविष्यवाणी 2015 को छोड़कर सही साबित हुई है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story