राष्ट्रीय

बढ़ने वाली है भयंकर महंगाई, भारत की 138 करोड़ जनता पढ़ ले जरूरी खबर!

Old Pension Scheme
x
रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी हो रही है। जिसके कारण रुपया निचले स्तर पर पहुंच गया है।

Rewa Riyasat, नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी हो रही है। जिसके कारण रुपया निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकन मुद्रा डॉलर के मुकाबले गिरकर 76.92 पर पहुंच गया। इसके बाद 76.16 के निचले स्तर पर भी पहुंच गया था। भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को बाजार बंद होने के कारण 76.16 पर था।

डॉलर के मुकाबले रुपए में आएगी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में विश्व भर में हुए बिकवाली के कारण आज शुरुआती कारोबार में ही 2 फ़ीसदी से अधिक गिरावट आई है।विदेशी निवेशकों ने मार्च में अब तक भारतीय बाजार से 16,800 करोड रुपए से अधिक की निकासी की है। अगले कुछ दिनों के लिए बाजार में इसी स्थिति के बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। और क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ती रही तो रुपए में डॉलर के मुकाबले और अधिक गिरावट आएगी।

रुपया में आई भारी गिरावट

रूस-यूक्रेन जंग के बीच रुपए में भारी गिरावट आई है। जिसका असर आर्थिक वृद्धि की रफ्तार और भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। जिसके चलते महंगाई बढ़ेगी और चालू खाता घाटा बढ़ेगा साथ ही देश के व्यापार पर भी असर पड़ेगा।

आसमान छू रही है क्रूड की कीमत

रूस-यूक्रेन विवाद के कारण क्रूड ऑयल की कीमतें आसमान छू रही है। जो शेयर बाजारों एवं दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं के लिए बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि क्रूड ऑयल $125 पर पहुंच गया है। जिसके चलते दुनिया भर में महंगाई बढ़ने के साथ-साथ विकास दर में भी गिरावट आएगी।

Next Story