राष्ट्रीय

FASTag 2023: फास्टैग को लेकर आई Good News! फटाफट जाने Latest Update

FASTag 2023
x

FASTag 2023

FASTag 2023: टोल प्लाजा में फास्टैग की सुविधा बनाने से सरकार की बल्ले-बल्ले होने के साथ ही सफर भी शानदार हुआ.

FASTag Toll Tax 2022: केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सड़कों को बेहतर बना कर वाहनो का सफर शानदार किया, तो वही टोल प्लाजा में फास्टैग की सुविधा मुहैया कराकर सरकार का खजाना भी भर रहे है। दरअलस भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को फास्टैग के माध्यम से अच्छा खासा फायदा हो रहा है।

50,855 करोड़ पहुचा कलेक्शन

दरअसल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने मंगलवार को जो जानकारी दी है। उसके तहत वर्ष 2022 में सड़कों से 50,855 करोड़ तक कलेक्शन पहुचा है, जबकि इसके पहले कलेक्शन 46 फीसदी रहा है।

जानकारी के तहत वर्ष 2022 में सड़कों से जो कलेक्शन हुआ है उसमें 24 दिसंबर को सबसे ज्यादा 144.19 करोड़ रुपये जमा किए गए, जबकि शुल्क वाले प्लाजा पर 2021 में फास्टैग के जरिए कुल 34,778 करोड़ रुपये का टोल कलेक्शन हुआ था, जबकि दिसंबर 2022 में फास्टैग से मिलने वाला हर दिन का एवरेज टोल कलेक्शन 134.44 करोड़ रुपये रहा।

6 करोड़ से ज्यादा जारी हुए फास्टैग

फास्टैग से सड़कों के कलेक्शन और सुविधा को देखते हुए इसके वितरण में तेजी लाई गई। एनएचएआई के अनुसार अब तक 6.4 करोड़ फास्टैग जारी किए गए हैं और 2022 में देश में फास्टैग के जरिए शुल्क काटने वाले प्लाजा की संख्या भी बढ़कर 1,181 हो गई है।

वाहन सवारों को मिली राहत

फास्टैग की सुविधा शुरू होने से वाहन सवारों को काफी राहत मिली है। उन्हे अब टोल प्लाजा में शुल्क जमा करने के लिए इंतजार नही करना पड़ता है। इससे वाहन सवारों का समय भी बचता है। फास्टैग के शानदार सफलता से सरकार इसे और विस्तारित कर रही है।

Next Story