राष्ट्रीय

Farming Business 2023: लाखो कमाने किसान करें बांस की खेती, कुल लागत का 50% देगी सरकार, जानें क्या है वन संपदा योजना?

Bamboo Farming Business
x
Farming Business 2023: किसानों की खुशहाली तथा उनकी आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

Chhattisgarh Van Sampada Yojana: किसानों की खुशहाली तथा उनकी आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कुछ योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जाती है तो वही राज्य सरकार भी अपने स्तर पर किसानों को लाभान्वित कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से बांस की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बांस की खेती पर सरकार अनुदान दे रही है।

वन संपदा योजना

किसानों को बांस की खेती करने पर छत्तीसगढ़ सरकार 50 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार की वन संपदा योजना किसानों को लाभ पहुंचा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित वन संपदा योजना किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के साथ ही पर्यावरण को मजबूती प्रदान कर रहा है।

कितना मिलता है अनुदान

जानकारी के अनुसार किसान अपने खेत में बांस की खेती कर वन संपदा योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। बताया गया है कि अगर किसान 1 एकड़ में बांस की खेती करते हैं तो प्रथम वर्ष उन्हें 11500, दूसरे वर्ष 7000, तीसरे वर्ष भी 7000 सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत किसानों को 5 एकड़ क्षेत्र में बांस की खेती करने पर अनुदान दिया जाता है।

लाभ की खेती

जानकारों का कहना है कि बांस की खेती किसानों के लिए फायदे का धंधा है। एक अनुमान के मुताबिक अगर किसान 1 एकड़ में बांस की खेती करते हैं तो 200000 रुपए तक का लाभ मिल रहा है। इसके लिए बताया गया है कि किसानों को उन्नत किस्म के बांस के पौधे लगाने चाहिए।

बताया गया है कि बांस की मांग छत्तीसगढ़ में होने के साथ ही विदेशों में भी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार स्थानीय किसानों को बांस की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। बांस से बनने वाले फर्नीचर, बर्तन, टोकरी, सजावटी सामान, खिलौने महंगे दामों पर बिकते हैं।

इन किस्मों का करें चुनाव

बांस की खेती के संबंध में कृषि एवं वन विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है कि बांस की भलुआ, न्यूट्रांस, जब्ती, सुंदरकोया, तथा देसी बांस को लगाने पर मुंह मांगा पैसा मिलता है।

सब्सिडी पाने किसान कहां करें आवेदन

किसान अगर बांस की खेती करते हैं और सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें वन विभाग कार्यालय में आवेदन करना होगा। किसानों को आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र, जिस खेत में बांस लगाया गया है उसकी खतौनी की कॉपी, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर के साथ आवेदन पत्र जमा करना होगा।

समर्थन मूल्य पर खरीदी

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को बांस लगाने के लिए जहां प्रोत्साहित कर रही है वही बांस की उपज समर्थन मूल्य पर खरीद भी रही है। इसके लिए सरकार समय पर बांस का समर्थन मूल्य तय करती है।

Next Story