राष्ट्रीय

Bharat Bandh: नए कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों ने किया 27 को 'भारत बंद' का आह्वान

Bharat Bandh: नए कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों ने किया 27 को भारत बंद का आह्वान
x

Bharat Bandh: नए कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों ने किया 27 को 'भारत बंद' का आह्वान

संयुक्त किसान मोर्चा ने नए कृषि कानून के खिलाफ 27 सितंबर यानि कल 'भारत बंद' का आह्वान किया है.

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ 10 माह से किसान आंदोलन पर है। 10 माह पूरे होने पर 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसके लिए संयुक्त मोर्चा ने सभी किसान संगठन तथा राजनैतिक पार्टियों से किसानों से व्यापारियों से भारत बंद का समर्थन करने की अपील की है। बंद पूर्णरूपेण शांति के साथ किया जाएगा।

दिल्ली में नहीं प्रवेश करेंगे किसान

वही इस बंद के दौरान किसान दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगे का निर्णय किसान संयुक्त मोर्चे ने बैठक के बाद लिया है। किसान नेताओं ने साफ कहा है की दिल्ली के अंदर घुस कर विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। इसके बजाय दिल्ली जाने वाली सड़कों को ब्लॉक कर प्रदर्शन करेंगे।

बंद के लिए मिल रहा समर्थन

जानकारी के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कई राजनीतिक दलों के साथ ही क्षेत्रीय संगठन समर्थन दे रहे हैं। कई कर्मचारी यूनियन, पासपोर्ट यूनियन, महिला संगठन युवा संगठन, हरियाणा कर्मचारी संघ अखिल भारतीय नाबार्ड कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय युवा मंच जैसी कई सरकारी और गैर सरकारी संगठन भारत बंद के समर्थन में है।

छात्रों को हो सकती है परेशानी

किसान संगठनों द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद का सर्वाधिक असर लाखों छात्रों पर पड़ सकता है। जो सड़कों से होते हुए दिल्ली में प्रवेश करते हैं। वही जानकारी मिली है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम 27 को है। ऐसे में बाहर बाहर से छात्र परीक्षा देने पहुंचने वाले हैं।

इस मामले पर संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट शब्दों में कहा है की दिल्ली एनसीआर में परीक्षा देने जाने वाले किसी भी छात्र को कोई नहीं रोकेगा। आखिर वाह तो देश के भविष्य हैं उनका रास्ता रोकना देश के उन्नति का रास्ता रुकना है।

आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन

27 सितंबर के भारत बंद पर दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। वही जानकारी मिल रही है यह बंद नए कृषि कानूनों के साथ ही देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई के मुद्दे पर है। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश मैं व्यापारी मंडल, टेंपो एसोसिएशन, वकील संगठन ने बंद का समर्थन किया है।

स्वैच्छिक होगा बंद

किसान संगठनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह बंद 27 सितंबर को सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक रहेगा। बंद के दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत एवं बचाव कार्य, आवश्यक सेवा, स्कूल जैसी सेवाओं पर सभी तरह की रोक नहीं होगी ना ही इन्हें कोई रोकेगा। वह व्यापारियों राजनैतिक दलों से बंद को सफल बनाने की अपील की गई है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story