राष्ट्रीय

Farmer News: होली से पहले किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 900 करोड़ से अधिक का कर्ज होगा माफ

government farmers scheme
x
किसानो के लिए बड़ा ऐलान कर दिया गया है. 900 करोड़ से अधिक किसानो का कर्ज माफ कर दिया गया है.

Farmer News: देश के किसान रीढ की हड्डी के समान है। अगर इन्हें मजबूत नहीं किया गया तो देश कमजोर हो जाएगा। इस भावना से प्रेरित होकर देश के अलग-अलग राज्यों की सरकारों ने कई अहम फैसले किए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए 964.15 करोड़ रुपए किसानों द्वारा बैंकों से लिया गया कर्ज माफ करेगी। सरकार के इस फैसले से 34788 किसानों को लाभ मिलेगा।

किसानों को मिलेगा इंसेंटिव

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट पेश करते समय उन किसानों को भी याद किया जिनके द्वारा नियमित रूप से बैंकों का ऋण चुकाया गया। पूर्व में महाराष्ट्र सरकार ने यह घोषणा की थी नियमित रूप से फसल लोन चुकाने वाले किसानों को 50 हजार रुपए का इंसेंटिव दिया जाएगा। पवार ने कहा यह घोषणा आर्थिक तंगी की वजह से अमल में नहीं लाई जा सकी। लेकिन ऐसा नहीं है सरकार अवश्य ही इसके संबंध में व्यवस्था बना रही है।

उन्होंने बताया कि इस अनुदान से लगभग 20 लाख किसानों को लाभ होगा। सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 में 10000 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही वित्त मंत्री ने कर्ज चुकाने वाले किसानों की सराहना करते हुए धन्यवाद भी दिया। किसानों को भरोसा दिलाते हुए अजित पवार ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण

वित्त मंत्री अजित पवार द्वारा किसानों के लिए एक और घोषणा की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 22 के बजट में गानों को सोने परिषद ब्याज पर लोन देने की घोषणा की गई थी। जिस पर अमल करते हुए फरवरी 2022 के अंत तक 41055 करोड़ रुपए तक का कर्ज 100 प्रतिशत ब्याज पर दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंत तक 911 करोड़ रुपए शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को ़ऋण उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Next Story