राष्ट्रीय

2 साल में 4 लड़कियों का कत्ल करने वाला सीरियल रेपिस्ट पकड़ा गया, उम्र जान कर दिमाग की नस फट जाएगी

2 साल में 4 लड़कियों का कत्ल करने वाला सीरियल रेपिस्ट पकड़ा गया, उम्र जान कर दिमाग की नस फट जाएगी
x
Faridabad Serial Rapist: सीरियल रेपिस्ट इसी लिए पकड़ा गया क्यूँकि चौथी लड़की की लाश मिल गई थी, पुलिस ने उसे फरीदाबाद से पकड़ा है और उनसे अपने सारे जुर्म काबुल लिए हैं

Faridabad Serial Rapist: फरीदाबाद पुलिस ने सालों से फरार चल रहे सीरियल रेपिस्ट को पकड़ लिया है, उस हैवान ने 2 साल में 4 लड़कियों से रेप कर उनकी हत्या की थी. क्योंकि वो अपनी घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद अपने पीछे कोई सबूत नहीं छोड़ता था इसी लिए पुलिस कभी उसे ढूढ़ ही नहीं पाती थी. लेकिन जब उसने चौथी लड़की को अपना शिकार बनाया और उसकी लाश पुलिस को मिली तो कुख्यात सीरियल रेपिस्ट को पकड़ लिया गया।


फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपी का नाम सिहंराज नागर है, वो लड़कियों के साथ जबरजस्ती करता था और जब उनके साथ घिनौना काम नहीं कर पाता था तो उन्हें मार कर आगरा नहर में फेंक देता था. हाल ही में उसने एक 22 साल की लड़की की हत्या की थी और पहले भी 3 और लड़कियों को उसने इसी तरह मारा था। ये बात उसने खुद पुलिस के सामने कबूली है।

किडनैप कर के 2 दिन लड़की को अपने साथ रखा

फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपी सिंहराज नागर ने 31 दिसंबर को शॉपिंग करने के लिए निकली एक 22 साल की लड़की को किडनैप कर लिया था. जब वो काफी देर तक घर नहीं लौटी तो लड़की के परिवार वालों ने उसकी खोज शुरू कर दी, 2 जनवरी को उन्होंने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई और 5 जनवरी को उसकी लाश आगरा नहर के किनारे मिली।

इसके बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कि पुलिस ने 10 जनवरी को 54 साल के एक अधेड़ को पकड़ा, जिसको शख्स को पुलिस ने पकड़ा था वो दूर से मृतक लड़की का चाचा लगता था, जांच में पता चला कि लड़की ने शॉपिंग के वक़्त अपने चाचा को फोन लगाया था और उसके पास चली गई थी।

55 साल के आरोपी सिंहराज ने अपनी ही भतीजी को अपने घर में 2 दिन तक कैद रखा और उसका यौनशोषण करने की कोशिश की. जब वो उससे जोर-जबरजस्ती नहीं कर पाया तो उसने लड़की को मार डाला और आगरा नहर में उसका शव फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस को लड़की का शव मिल गया.

सीरियल रेपिस्ट है अधेड़

55 साल के रेपिस्ट ने ना सिर्फ अपनी भतीजी को मारा बल्कि उन्हें सनसनीखेज खुलासा किया। उसने पुलिस को बताया कि बीते 2 साल में उसने 4 लड़कियों की हत्या की है, जिनमे 3 नाबालिग थीं. इतना ही नहीं साल 1986 में उसने अपने चाचा और चचेरे भाई को भी मार डाला था।

फरीदाबाद के DCP नागेंद्र सिंह ने बताया की-

आरोपी सिंहराज नागर ने 2019 में 15 साल की लड़की का रेप और हत्या की थी. अगस्त 2020 में भी उसने 12 साल की लड़की का रेप कर उसका शव आगरा नहर में फेंक दिया था, पिछले साल 2021 जून में उसने 15 साल की लड़की को अपने घर में बुलाकर रेप किया और उसे भी मार कर फेंक दिया। उन 3 नाबालिग लड़कियों के शव कभी नहीं मिल सके. इसी लिए वो पुलिस से बच जाता था।
Next Story