राष्ट्रीय

Daler Mehndi: कबूतरबाजी केस में मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, सिद्धू के साथ पटियाला जेल में काटेंगे सजा

Daler Mehndi: कबूतरबाजी केस में मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, सिद्धू के साथ पटियाला जेल में काटेंगे सजा
x
Daler Mehndi Arrested: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वे पटियाला जेल में सजा काटेंगे।

Daler Mehndi Arrested: कबूतरबाजी केस में मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी (Punjabi Singer Daler Mehndi) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कबूतरबाजी केस में पटियाला सेशन कोर्ट ने दलेर मेहंदी की सजा को बरकरार रखा है। जिसके चलते पुलिस ने गुरूवार को उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल दलेर मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। इसमें उन्हें 2 साल की कैद हुई थी। सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट (Patiala Additional Session Court) में चुनौती दी थी। कोर्ट ने उनकी सजा का बरकरार रखा है। जिसके चलते पुलिस उन्हे गिरफ्तार करके जेल ले जा रही है।

पटियाला जेल में रहेंगे दलेर मेंहदी

कोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तार किए गए दलेर को अब सजा काटने के लिए पटियाला सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा है। ज्ञात हो कि पटियाला का यह वही सेंट्रल जेल है जिसमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी बंद हैं। अब दलेर मेंहदी भी उसी जेल में अपने गुनाहों की सजा काटेंगे।

ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी सजा

दलेर मेहंदी के खिलाफ 2003 में केस दर्ज हुआ था। करीब 15 साल की सुनवाई के बाद 2018 में पटियाला की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 2 साल कैद और 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। सजा 3 साल से कम होने की वजह से दलेर मेहंदी को उसी वक्त जमानत मिल गई। इस केस में आरोपी बुलबुल मेहता को बरी कर दिया गया था। वहीं शमशेर सिंह और ध्यान सिंह की मौत हो चुकी है।

पैसे लेकर 10 लोगो को विदेश ले गए थे दिलेर मेहंदी

पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी विदेश में शो के लिए जाते रहते थे। उन पर आरोप है कि शो के लिए जाते वक्त वह 1998-99 में वह अवैध तरीके से 10 लोगों को आपनी टीम का हिस्सा बता कर अपने साथ अमेरिका ले गए। आरोप लगे थें कि विदेश ले जाने के बदले उनसे पैसे लिए गए थें। इसके बाद पहले दलेर के भाई शमशेर पर 19 सितंबर, 2003 को मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ था। पूछताछ के बाद पुलिस ने इसमें दलेर को भी नामजद किया था।

Next Story