राष्ट्रीय

केरल में लोग इस्लाम क्यों छोड़ रहे हैं, एक्स मुस्लिम्स ऑफ़ केरल संगठन का क्या कहना है

केरल में लोग इस्लाम क्यों छोड़ रहे हैं, एक्स मुस्लिम्स ऑफ़ केरल संगठन का क्या कहना है
x
Ex Muslim Of Kerala: करेल में अबतक 2 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस्लाम मजहब को त्याग दिया है

Ex Muslim Of Kerala: एक्स मुस्लिम ऑफ़ करेल संगठन ने एक बयान जारी करके सबको चौका दिया है, संगठन का कहना है कि दुनियाभर के लोग इस्लाम की खामियों को देखते हुए इससे दूर होने लगे हैं। जिसमे भारतीय मुस्लीम की आबादी भी काफी ज़्यादा है. लोग इस्लाम छोड़ना चाहते हैं लेकिन तमाम खतरों को देखते हुए वो खुलकर सामने नहीं आ सकते। केरल में अबतक 2 हज़ार से अधिक लोग इस्लाम मजहब छोड़ चुके हैं और इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।

10 साल से ऐसे लोगों की मदद कर रहा संगठन

क्स मुस्लिम ऑफ़ केरल ऑर्गनाइज़ेशन के प्रेसिडेंट डॉ.आरिफ हुसैन थेरूवथ का कहना है कि- लोग इसी लिए अपनी पहचान छिपा कर रख रहे हैं क्योंकी इस्लाम छोड़ने के बाद समाज उन्हें काफिर कहता है। उनका बहिष्कार करता है। उनके अधिकार छीन लिए जाते हैं और उनका परिवार भी उनसे छूट जाता है. इस्लाम छोड़ने वालों को प्रताड़ित किया जाता है। उनके साथ शारीरिक और मानसिक अत्याचार होता है। हमारा संगठन ऐसे लोगों की पिछले 10 साल से मदद कर रहा है। जो इस्लाम छोड़ना चाहते हैं और छोड़ चुके हैं हम उनकी मदद करते हैं.

आरिफ हुसैन ने क्यों छोड़ा इस्लाम

एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में एक्स मुस्लिम ऑफ़ केरला संगठन के प्रेसिडेंट डॉ.आरिफ ने कहा है कि मेरे इस्लाम छोड़ने के पीछे 2 कारण थे। पहला इस्लाम में दासता स्वीकार की जाती है और दूसरा औरतों के साथ क्रूर रवैया अपनाया जाता है, उन्हें दुसरे दर्जे का नागरिक माना जाता है। डॉ आरिफ के इस्लाम छोड़ने के बाद उनके परिवार और पत्नी ने उन्हें नाता तोड़ दिया था।

पूरे देश में चलाएंगे मुहीम

संगठन का कहना है कि हमारी बात अब लोगों तक पहुंच रही है लेकिन हम पिछले 10 साल से काम कर रहे हैं. हमारा संगठन कट्टरपंथियों से छिपते-छिपाते अबतक संचालित हो रहा था। लेकिन अब हम केरल के बाद तमिलनाडु और फिर उसके बाद पूरे देश में इसकी मुहीम चलाएगें।

संगठन के सिर्फ तीन मकसद

पहला- कुरान में लिखीं बातों को डिकोड कर के सबके सामने लाना

दूसरा- पैगंबर मोहम्मद को एक्सपोस करना

तीसरा- जो इस्लाम छोड़ रहे हैं उनकी मदद करना

कुरान में औरतों को पीटना जायज बताया गया है?

संगठन के प्रेसिडेंट का कहना है कि कुरान के चैप्टर 4 के 34 वें लाइन में एक सवाल पूछा गया है 'अल्लाह ने आदमी और औरतों दोनों को बनाया, क्या पति का पत्नी को पीटना जायज है? इसका जवाब लिखा हां उन्हें बेहतर औरत बनाने के लिए ऐसा करना जायज है। डॉ. आरिफ का कहना है कि कुरान में महिलाओं के खिलाफ कई बातें लिखी हैं. उनपर सामाजिक, आर्थिक और मानसिक अत्याचार किया जाता है। दरअसल आम मुस्लिमों को इन सब के बारे में मालूम नहीं है।

दुनिया के कई देशों में ऐसे संगठन

एक्स मुस्लिम ऑफ़ केरला जैसे कई संगठन दुनियाभर के देशों में फैले हुए हैं और इस्लाम छोड़ने वालों की मदद करते हैं।

जर्मनी- सेंट्रल काउन्सिल ऑफ़ एक्स मुस्लिम

यूके- काउन्सिल ऑफ़ एक्स मुस्लिम ऑफ़ ब्रिटेन

यूएसए- फार्मर मुस्लिम यूनाइटेड

ऑस्ट्रिया- एक्स मुस्लिम इनिशिएटिव

इसके अलावा, नीडरलैंड, बेल्जियम,स्विट्ज़रलैंड, सिंगापोर, कनाडा, फ़्रांस, स्कॉटलैंड, मोरक्को, जॉर्डन, ईरान, नॉर्वे, श्रीलंका,साऊथ अफ्रीका, इटली, नईज़ीलैंड, ऑस्टेलिया, साऊथ अफ्रीका, आयरलैंड और अब भारत में भी ऐसे कई संगठन काम कर रहे हैं.




Next Story