राष्ट्रीय

EPFO New Rules November Update 2022: 7 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लेटेस्ट अपडेट, EPFO ने की दोगुनी रकम, फटाफट जाने

EPFO Update
x
EPFO Latest News: बहुत जल्दी EPFO नया नियम लागू करने वाला है.

EPFO Latest Update: बहुत जल्दी EPFO नया नियम लागू करने वाला है। यह नियम लागू होते ही केंद्रीय कर्मचारियों को जिन्हें फिक्स तौर पर 15000 रुपए की पेंशन हर महीने प्राप्त हो रही है उन्हें और अधिक लाभ मिलेगा। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई का निर्णय भी आने वाला है।

क्या है 15000 का मामला EPFO New Rules November Update

कुछ केंद्रीय निगम कर्मचारियों को पेंशन के तौर पर मात्र 15000 हजार रुपए महीने दिए जाते हैं। इनकी सैलरी चाहे जो रही हो लेकिन पेंशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा। जबकि राज्य के शिक्षक प्रोफ़ेसर आज लाखों में पेंशन पा रहे हैं। लेकिन केंद्र के कर्मचारी होने के बाद भी कालरी तथा केंद्रीय कर्मचारी मात्र 15000 रुपये की पेंशन में गुजारा कर रहे हैं। सरकार द्वारा इसके लिए पूर्व में नियम निर्धारित किया गया था। लेकिन अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

इस पूरे मामले में ध्यान देने वाली बात यह है कि फिक्स पेंशन पाने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ईपीएफ के तहत अधिकतम पेंशन 7000 ही पा सकता है। लेकिन अभी से आगे बढ़ाने की बात चल रही है। जिसके लिए मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी चल रहा है। संभवत आने वाला निर्णय कर्मचारियों के हित में होगा।

क्या है नियम EPFO New Rules November Update

जानकारी के अनुसार जब भी कोई व्यक्ति नौकरी ज्वाइन करता है वह ईपीएफ का सदस्य बन जाता है। नियमानुसार उसकी सैलरी का 12 प्रतिशत हिस्सा तथा इतना ही कंपनी की ओर से जमा होता है। साथ ही इपीएस में 8.33 प्रतिशत का ब्याज मिलना शुरू हो जाता है। अब पेंशन योग्य वेतन मात्र 15000 रुपए होते हैं। जो कर्मचारी के रिटायर होने के बाद उसे प्राप्त होने लगता है।

कर्मचारियों के साथ हो रही यह विसंगति को ध्यान में रखते हुए बहुत जल्दी इपीएफ कुछ बड़ा निर्णय लेने वाला है। अब देखना यह है कि ईपीएफओ निर्णय पहले लेता है या सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन निर्णय पहले आता है। फिर भी स्थिति चाहे जो भी हो अगर पेंशन बढ़ोतरी का निर्णय लिया जाता है तो लाभ कर्मचारियों का होगा।

Next Story