राष्ट्रीय

EPFO Scheme November Update 2022: 73 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ब्याज की राशि को लेकर अपडेट, फटाफट चेक करे

EPFO Scheme November Update 2022: 73 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, ब्याज की राशि को लेकर अपडेट, फटाफट चेक करे
x
EPF Interest: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा आखिरकार बीएफ कर्मचारियों के लिए ब्याज की राशि डाल दी गई है.

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने पीएफ कर्मचारियों के खाते में ब्याज की राशि डाल दी है। अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं तो आप अपना खाता चेक करें क्या आपके खाते में राशि आई है या फिर नही। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा कर्मचारियां को 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज की राशि अदा करती है।

भेजे गये 72000 करोड़ रूपये

EPFO Circular कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा वर्ष 2022 के ब्याज की गणना कर ली गई है। जल्दी ही खाते में पैस भेजा जायेगा। विभाग द्वारा बताया गया है कि सरकार द्वारा 72000 करोड़ रूपये पीएफ खताधारकों के खाते में भेजा जायेगा। वहीं बताया गया है कि पिछले वर्ष करीब 70000 करोड़ रूपये भेजे गये थे।

किसे कितना मिलेगा

PF Fund Organization जैसे ही लोगों को यह जानकारी होगी कि पीएफ खाते में ब्याज की राशि डाल दी गई है तो लोगां द्वारा गुण-गणित भी लगाया जायेगा। ऐसे में हम आपको सहयोग करने जा रहे हैं। अगर किसी के खाते में पीएफ की राशि लगभग 10 लाख रूपये हैं तो उसे ब्याज के रूप में 81 हजार रूपये प्राप्त होंगे। इसी तरह 7 लाख वालों को 56700 रूपये, 5 लाख वालो को 40500 तथा 1 लाख के जमा पर 8100 रूपये ब्याज के प्राप्त होंगे।

खाता चेक करने का तरीका

PF Account Check करने के लिए आपकों अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 01122901406 पर मिस कॉल करें। इतना करने के बाद आपकों ईपीएफओ द्वारा मैसेज के द्वारा अकाउंट बैलेंस की जानकारी देगा। साथ ही ध्यान देने वाली बात यह भी है कि अपके पीएफ अकाउंट में पेन और आधार लिंक होना चाहिए।

इसके साथ ही पीएफ बैलेंस चेक करने का एक और तरीका है। इसके लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना होगा। वहां से होम पेज बैलेंस चेक करने के लिए क्लिक करें। इसके पश्चात विवरण दर्ज करें। इसके बाद पीएफ खाता संख्या, नाम, मोबाइल नम्बर दर्ज करें। इसके बाद कंफर्म करते ही आपको आपका बैलेंस दिखने लगेगा।

Next Story