
EPFO: सरकार ने PF Account में भेजी ब्याज की राशि, एडवांस में निकालना चाहते हैं तो अपनाएं ये प्रोसेस

EPFO: भविष्य निधि (PF) के खाताधारकों को दिवाली के पहले पीएफ ब्याज (PF Interest) की राशि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अगर आप भी त्योहार के पहले PF अकाउंट से राशि निकालना चाहते हैं तो PF की राशि को एडवांस में कैसे निकालना है उसकी पूरी प्रोसेस आज हम आपको बताने जा रहें हैं.
अब आप अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से 1 लाख रुपये एडवांस (Advance) निकाल सकते हैं. आप किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी (Medical Emergency) के समय में यह पैसा अपने पीएफ अकाउंट से बेहद सरल तरीके से निकाल सकते हैं.
इसके पहले भी EPFO में पीएफ अकाउंट से मेडिकल इमरजेंसी के लिए एडवांस में राशि आहरित करने की सुविधा दी गई थी. लेकिन ये सुविधा मेडिकल बिल (Medical Bill) जमा करने के बाद मिलती थी. लेकिन अब उसके लिए आपको इन्तजार नहीं करना होगा.
EPFO की नई मेडिकल एडवांस सर्विस (EPFO New Medical Advance Service) पहले की व्यवस्था से अलग है. इसमें आपको कोई भी मेडिकल बिल (Medical Bill) जमा नहीं करना है. आपको बस एडवांस में राशि आहरित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है और 3 दिन के बजाय अब सिर्फ 1 घंटे के भीतर पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा.
जानिए, PF Account से एडवांस राशि निकालने की पूरी प्रोसेस
- इसके लिए आपको पहले epfindia.gov.in वेबसाइट को विजिट करना होगा.
- वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर दाहिनी तरफ के कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम पर क्लिक करें.
- इसके बाद unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाएं.
- Online Services पर जाएं.
- इसके बाद क्लेम फॉर्म 31,19,10 C एवं 10 D भरें.
- अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें और सत्यापित करें.
- Proceed for Online Claim पर क्लिक करें.
- ड्रॉप डाउन से PF Advance को चुनें.
- पैसे निकालने का कारण चुनें. राशि दर्ज करें और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें. फिर अपना पता दर्ज करें.
- Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें और आधार लिंक्ड मोबाइल पर मिला ओटीपी डालें.
- इससे आपका क्लेम फाइल (Claim File) हो जाएगा. आपके खाते में एक घंटे में पीएफ क्लेम (PF Claim) का पैसा आ जाएगा.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




