राष्ट्रीय

EPFO Alert: आपकी इजाजत के बिना खाते से निकल सकता है पीएफ का पैसा, ईपीएफओ ने अलर्ट जारी किया, जानिए क्या है मामला

Aaryan Puneet Dwivedi
11 Sept 2021 9:04 AM IST
EPFO Alert: आपकी इजाजत के बिना खाते से निकल सकता है पीएफ का पैसा, ईपीएफओ ने अलर्ट जारी किया, जानिए क्या है मामला
x

EPFO: PF अकाउंट होल्डर्स में फ्री में मिलती हैं ये 7 लाख की सुविधा, जानिए कैसे फायदा उठाएं

EPFO ने अपने 6 करोड़ खाता धारकों के लिए अलर्ट जारी किया है. आपके अकाउंट से बिना आपकी इजाजत पैसे निकल सकते हैं.

नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने खाताधारकों के लिए अलर्ट (Alert) जारी किया है. ईपीएफओ ने अपने 6 करोड़ से अधिक PF खाता धारकों को सावधान रहने की हिदायत दी है.

EPFO ने खाताधारकों (Account Holders) से पीएफ खाते (PF Account) से जुड़ी जानकारियों को लेकर सावधान रहने के लिए कहा है. अगर खाताधारक सतर्क और सावधान नहीं होते हैं तो उन्हें इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. इन सब बातों और अपने खातधारकों के अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए EPFO ने अलर्ट जारी किया है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अलर्ट किया

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कहा है की खाताधारक अपनी जानकारियों को अपने तक गोपनीय रखें और किसी के साथ साझा न करें. इसके साथ ही ऑफिसियल वेबसाइट में ही विजिट कर अपने EPFO का इस्तेमाल करें. वहीं फेक एप्स को डाउनलोड और उनके इस्तेमाल से बचने की सलाह Employees Provident Fund Organization द्वारा दी गई है.



Employees Provident Fund Organization (EPFO) ने यह अलर्ट ट्विटर के जरिए किया है. इस अलर्ट में बताया गया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने खाताधारकों से फोन कॉल पर कभी भी UAN नंबर, आधार नंबर, पैन की जानकारी या बैंक अकाउंट (Bank Account) की डिटेल्स नहीं मांगता है. इसके अलावा EPFO अपने खाताधरकों को कभी फोन भी नहीं करता है.

फर्जी कॉल से बचकर रहें

EPFO ने अपने खातधारकों को फर्जी कॉल से बचकर रहने की हिदायत दी है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने देश में बढ़ रहे फ्रॉड के मामले को देखते हुए यह अलर्ट जारी किया है. EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स को फेक वेबसाइट से भी बचने की सलाह दी है. EPFO ने जिस तरह से अपने खाताधारकों के हित में अलर्ट जारी किया है उसे देखते हुए इस हल्के में लेना बड़ा नुकसान दे सकता है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story