
दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई; सभी 184 पैसेंजर सुरक्षित

During take off, sparks suddenly started coming out in the engine of the plane. Due to which the emergency landing of the flight has been made.
Indigo Plane Fire: दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट शुक्रवार की रात 9:45 बजे बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई. टेक ऑफ के दौरान प्लेन के इंजन में अचानक चिंगारियां निकलने लगी. जिससे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. गनीमत रही कि फ्लाइट में सवार सभी 184 पैसेंजर सुरक्षित रहें. जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी खराबी की वजह से चिंगारी दिखाई दीं
पैसेंजर ने बनाया वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे प्लेन में मौजूद पैसेंजर ने बनाया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ता है, तभी अचानक चिंगारी उठने लगती हैं. देखते ही देखते चिंगारी आग का रूप ले लेती हैं. पायलट तुरंत प्लेन को रनवे पर ही रोक देता है. फिर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
एक दिन पहले अकासा की फ्लाइट से टकराया था पक्षी
अहमदाबाद से दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट से गुरुवार को एक पक्षी टकराया था. घटना के समय बोइंग 737 मैक्स 8 विमान हवा में 1900 फीट की ऊंचाई पर था. पक्षी के टकराने से विमान के अगले हिस्से दब गया था.
दो दिन पहले जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाले फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाले विमान को तकनीकी खराबी की वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. यह घटना 26 अक्टूबर की है. विमान में 70 यात्री थे. उड़ान भरने के बाद विमान में एसी का टेंपरेचर मेंटेन नहीं हुआ. इसी वजह से यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. आनन-फानन में विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




