
Good News! कर्मचारियों को बिजनेस करने के लिए मिलेगी 1 वर्ष की छुट्टी और फुल सैलरी, फटाफट से जानें क्या हैं नियम?

Business Holidays News: अब कर्मचारियों को बिजनेस करने के लिए मिलेगी 1 वर्ष के छुट्टी, यह बात जरा सुनने में जरूर अजीब लगती है। लेकिन इसमें भी सत्यता है। यह नए तरह का एक बड़ा प्रयोग है। आपको बताते चलें कि यह सब व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। यह बात अलग है कि अभी इस तरह का प्रयोग हमारे देश भारत में नहीं हो रहा है। इसकी शुरुआत यूएई देशों में किया जा रहा है। 2 जनवरी 2023 से इसकी शुरुआत होनी है। 1 वर्ष का अवकाश लेने पर कर्मचारियों को उनकी सैलरी का आधा हिस्सा दिया जाएगा।
दुबई में चल रही तैयारी
जानकारी के अनुसार नौकरी करने वाले को बिजनेस करने के लिए 1 वर्ष का पूरा-पूरा अवकाश देने की अवधारणा निश्चित की गई। इस पर संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम ने प्रस्तावित किया था। सरकार का मकसद है कि काम करते हुए नागरिकों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ऐसा करने से देश में व्यवसायिक गतिविधियां तेज होंगे।
अपनी तरह का है यह दुनिया का पहला मामला
आपको बताते चलें कि यह मामला अपनी तरह का दुनिया का पहला मामला है। जिसे दुबई में लागू करने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। अगर कर्मचारी नौकरी से तंग आ गया है लेकिन मजबूरी की वजह से नौकरी नहीं छोड़ना चाहता लेकिन वह व्यापार करने की ओर इच्छुक है तो उसे अवसर दिया जाना चाहिए। इसी थीम पर दुबई सरकार यह योजना लेकर आई है।
कोई भी व्यक्ति नौकरी से 1 वर्ष के लिए अवकाश ले सकता है। उसके अवकाश की गणना वार्षिक अवकाश के साथ की जाएगी। साथ ही उसे आधी सैलरी भी दी जाएगी। सरकार के इस सपोर्ट के बाद कर्मचारी निश्चिंत होकर व्यापार करने के लिए अपने कदम बढ़ा सकता है।




