राष्ट्रीय

Employees Promotion 2023: खुशखबरी! नए साल में सरकारी कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा, प्रमोशन को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानें ताजा अपडेट

Employees Promotion 2023: खुशखबरी! नए साल में सरकारी कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा, प्रमोशन को लेकर किया बड़ा ऐलान, जानें ताजा अपडेट
x
Government Employees Promotion 2023: आने वाला वर्ष 2023 देश के कुछ राज्यों के लिए चुनावी वर्ष है। प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए हर सरकार अपने स्तर पर प्रयासरत है।

Rajasthan Government Employees Promotion 2023: आने वाला वर्ष 2023 देश के कुछ राज्यों के लिए चुनावी वर्ष है। प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए हर सरकार अपने स्तर पर प्रयासरत है। प्रयास की इसी दिशा में राजस्थान सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। जिसका कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। एश्योर्ड कैरियर प्रमोशन एसीपी अभी तक 9,18 और 27 वर्ष की सेवा अवधि में दिया जाता था। लेकिन अब इसमें बड़ा परिवर्तन किया है।

क्या हुआ है परिवर्तन Government of Rajasthan Employees Promotion 2023

नए साल 2023 में राजस्थान कर्मचारियों को एक विशेष तोहफा देने जा रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर्मचारियो को अब 3 के बजाय 4 प्रमोशन देने की तैयारी में है। यह प्रमोशन कर्मचारियों की काफी पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में कर्मचारियों को तीन बार सेवाकाल के दौरान प्रमोशन का लाभ दिया जाता है। इसके लिए 9, 18 और 27 वर्ष की सेवा कॉल निर्धारित किया गया है। लेकिन अब 4 प्रमोशन मिलेगा। इसके लिए 8, 16, 24 और 32 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति देने की तैयारी की जा रही है।

क्या है कारण Rajasthan Government Budget Session 2023-24 Employees Promotion 2023

Government Employees Promotion 2023 सरकार की इस दरियादिली का कारण एक तो चुनावी वर्ष वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों द्वारा की जा रही इस तरह की लगातार मांग को पूरा करने का दबाव था। वही बताया गया है कि 9, 18 और 27 वर्ष का प्रमोशन लेकर कर्मचारी बीआरएस लिया करते थे। लेकिन अब चार प्रमोशन मिलने पर कर्मचारी वीआरएस लेने के बजाय कई वर्षों तक सेवा करते रहेंगे।

Next Story