राष्ट्रीय

Employees New Rules: कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल से लागू हो रहा नया नियम, रिटायरमेंट एज-सैलरी समेत मिलेगी ये सुविधा

MP Promotion 2022 News
x
कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 1 अप्रैल से लागू होगा ये नियम.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्मचारियों की बहुत लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए कई तोहफा दिया है। हाल के दिनों में चंडीगढ़ पहुंचे अमित शाह ने केंद्रीय सेवा नियम लागू कर दिया है। इसके लिए बहुत जल्दी नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। हाल के दिनों में इसकी घोषणा चंडीगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की। साथ ही उन्होंने 480 करोड रुपए के विकास कार्य की योजनाओं का तोहफा दिया है।

जानकारी के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश हरियाणा का के कर्मचारी काफी समय से केंद्रीय सेवा नियम लागू करने की मांग कर रहे थे। जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने स्वीकृत की मुहर लगा दी है। अब 1 अप्रैल से केंद्रीय सेवा नियम के दायरे में चंडीगढ़ के कर्मचारी आ जाएंगे। इसके लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाने वाला है।

बढी सेवानिवृत्त की उम्र

मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय सिविल सेवा नियम लागू करने की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब सेवानिवृत्त की उम्र 58 वर्ष से बढ़कर 60 वर्ष हो जाएगी। वहीं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र बैठक 65 वर्ष होगी। जानकारी के अनुसार कर्मचारी बाल शिक्षा भत्ते के हकदार हो जाएंगे।

बताया जाता है कि केंद्रीय सिविल सेवा नियम लागू होने से कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए 2 वर्ष की छुट्टी मिलने का प्रावधान भी विधिवत प्राप्त होगा। अमित शाह ने कर्मचारियों को भरोसा दिया है कि बहुत जल्द इसके संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने लिया निर्णय

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए कर्मचारियों की सेवा संघ को केंद्रीय सिविल सेवाओं के साथ जोड़ने का निर्णय लिया है। यह अगले माह अप्रैल से शुरू हो जाएगा। अब इसका सीधा लाभ चंडीगढ़ के कर्मचारियों को मिलेगा।

Next Story