राष्ट्रीय

Employees Latest News 2023: 19 विभाग के 20% कर्मचारियों का रुका वेतन, जाने फटाफट जाने कितने कर्मचारियों की तनख्वाह है पेंडिंग

Employees Latest News 2023
x

Employees Latest News 2023

Haryana News: कर्मचारियों को कार्य के बदले हर महीने सरकार वेतन देती है.

Haryana Employees Latest News 2023: कर्मचारियों को कार्य के बदले हर महीने सरकार वेतन देती है। लेकिन हरियाणा सरकार के 19 विभागों के कर्मचारियों का वेतन रुक गया है। यह वेतन वित्त विभाग द्वारा रोका गया है। आखिर वेतन क्यों रोका गया इस पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वित्त विभाग द्वारा लिया गया यह निर्णय निश्चित तौर पर कर्मचारियों के हित में नहीं है। वेतन रुक जाने की वजह से कर्मचारी परेशान है। आइए इसके बारे में पूरी जानकारी लें।

क्यों रोका गया वेतन Haryana Employees News

जानकारी के अनुसार डाटा अपलोड न होने की वजह से वित्त मंत्रालय के वित्त विभाग द्वारा पेमेंट रोकने का निर्णय लिया गया। वित्त विभाग का कहना है कि ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर और ई पोस्टिंग पोर्टल पर कर्मचारियों का डाटा अपलोड ना होने की वजह से 19 विभागों के करीब 20 प्रतिशत कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। जानकारी के मुताबिक लगभग 1.50 लाख लोगो को अभी तक वेतन नहीं दिया गया है.

जानकारों की माने तो यह भी बताया गया है कि 26 दिसंबर को पूरी स्थिति को देखकर आपने सभी विभागों के सभी कर्मचारियों पूर्ण वेतन रोकने का आदेश जारी किया था। लेकिन विभागीय उदासीनता की वजह से ऐसा निर्णय लिया गया।

क्या कहता है वित्त विभाग Haryana employee Salary Crisis 2023

वित्त विभाग का कहना है कि पिछले वर्ष जून के महीने में विभागाध्यक्षों को ही ई-पोस्टिग मॉड्यूल पर डाटा पूरा करने का निर्देश दिया गया था। यह निर्देश सभी विभागों को जारी किया गया। लेकिन विभागीय लापरवाही की वजह से यह कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ। ऐसे में यह निर्णय लिया गया कि वेतन रोक दिया जाए जब तक डाटा अपलोड नहीं होता वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

क्या कहते हैं कर्मचारी

इस पूरे मामले में कर्मचारी निर्दोष हैं। डाटा अपलोड करने का काम अधिकारियों का है। अधिकारियों ने डाटा अपलोड नहीं किया है तो इसमें कर्मचारियों का कोई दोष नहीं है। कर्मचारियों का वेतन रोक कर उनके साथ नाइंसाफी की जा रही है।

Next Story