राष्ट्रीय

Employees Holiday 2023: कर्मचारियों के लिए शानदार खबर! कलेक्टर ने जारी किया आदेश, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय

MP Holidays List 2023
x

MP Holidays List 2023

Employees Holiday In Hindi 2023: शासकीय कार्यालय कितने दिन तक बंद रहेंगे यह जानना जहां कर्मचारियों के लिए आवश्यक है वही आम लोगों के लिए भी आवश्यक है.

Employees Holiday In Hindi 2023: शासकीय कार्यालय कितने दिन तक बंद रहेंगे यह जानना जहां कर्मचारियों के लिए आवश्यक है वही आम लोगों के लिए भी आवश्यक है। क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा करते हुए सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा कर दी है। कर्मचारियों के लिए स्थानीय अवकाश और सार्वजनिक अवकाश की जानकारी से खुशी का माहौल है।

जगदलपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश Employees Holiday Order 2023

जगदलपुर कलेक्टर द्वारा स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी गई। हालांकि यह अवकाश कोषालय और उपकोषालय में लागू नहीं होगा। कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा घोषित किए गए अवकाश में बताया गया है कि 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 25 अक्टूबर को दशहरा बाहर रैनी तथा 13 नवंबर दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

शुष्क दिवस घोषित

इधर कांकेर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी महात्मा गांधी पुण्यतिथि पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। वहीं सरकार ने 2023 के लिए 50 से अधिक दिनों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। जिसमें 25 सामान्य छुट्टियों के अलावा 17 सार्वजनिक छुट्टियां शामिल है।

देखें पूरी लिस्ट

26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 18 फरवरी महाशिवरात्रि, 8 मार्च- 1 अप्रैल बैंक की वार्षिक लेखा बंदी, 4 अप्रैल महावीर जयंती, 7 अप्रैल गुड फ्राइडे, 22 अप्रैल ईद उल फितर ईद उल जुहा, 29 जुलाई मुहर्रम, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 7 सितंबर कृष्ण जन्माष्टमी, 28 सितंबर मिलादुन्नबी, 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 24 अक्टूबर दशहरा, 27 नवंबर गुरु नानक जयंती तथा 25 दिसंबर क्रिसमस पर अवकाश घोषित किया गया है।

Next Story