राष्ट्रीय

Employees DA Hike 2023: सरकार का नए साल में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! DA में 4% की बढ़ोत्तरी, Bonus Amount में वृद्धि, आदेश जारी हुआ

Employees DA Hike 2023: सरकार का नए साल में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! DA में 4% की बढ़ोत्तरी, Bonus Amount में वृद्धि, आदेश जारी हुआ
x
Employees DA Hike: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है सरकार ने कर्मचारियों को विशेष तोहफा देते हुए 4% महंगाई भत्ते में वृद्धि कर दी है.

7th Pay Commission DA: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है सरकार ने कर्मचारियों को विशेष तोहफा देते हुए 4% महंगाई भत्ते में वृद्धि कर दी है. इसका लाभ आप कर्मचारियों को फरवरी की सैलरी से प्राप्त होने लगेगा। तमिलनाडु सरकार ने यह आदेश जारी करते हुए कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। साथ ही बताया गया है कि मिलने वाले बोनस में भी वृद्धि की गई है।

38 प्रतिशत हुआ मंगाई भत्ता Employees DA Hike 2023

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने आदेश जारी करते हुए कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री ने हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के अंतर्गत मंदिरों के अस्थाई कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश दिया है। 1 जनवरी 2023 से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जो अभी तक 34 प्रतिशत था अब उसमें 4 प्रतिशत का इजाफा करते हुए उसे 38 प्रतिशत कर दिया गया है।

10 हजार से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा 7th Pay Commission In Hindi

जानकारी के अनुसार सरकार की तरफ से दिए गए फैसले की वजह से मंदिरों में काम करने वाले लगभग 10,000 स्थाई कर्मचारियों को इसका लाभ होगा। सरकार के इस फैसले से करीब 7 करोड़ रुपए का आर्थिक बोझ बढ़ेगा। महंगाई भत्ता वृद्धि का यह आदेश मंदिरों पर लागू किया गया है।

बोनस में होगी वृद्धि 7th Pay Commission Employees Benefit

मुख्यमंत्री सभी मंदिर कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस में भी वृद्धि की है। इसके लिए बताया गया है कि मंदिरों में काम करने वाले अल्पकालिक पूर्णकालिक तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को पोंगल पर मिलने वाला बोनस बढ़कर मिलेगा। बता बताया गया है कि पूर्व में पोंगल के समय 2000 रुपए बतौर बोनस दिया जाता था। जिसे बढा दिया गया है। अब 3000 रुपए बतौर बोनस प्राप्त होंगे।

Next Story