राष्ट्रीय

Employee-officers Promotion 2022: शिक्षकों-अधिकारियों के पदोन्नति की List हुई जारी, जल्द मिलेगा पदोन्नति का लाभ, आदेश हुआ जारी

RAS Officers Promotion 2023
x

Promotion 

Promotion 2022: लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे शासकीय कर्मचारियों को का लाभ मिला है. यह पदोन्नति करते हुए राज्य सरकार द्वारा लिस्ट जारी कर दी गई.

Employee-officers Promotion 2022: लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे शासकीय कर्मचारियों को का लाभ मिला है। यह पदोन्नति करते हुए राज्य सरकार द्वारा लिस्ट जारी कर दी गई। शिक्षकों के पदोन्नति की सूची जहां छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की है वही हाल के दिनों में बनी हिमाचल प्रदेश की नई सरकार ने कानून को नायब तहसीलदार और तहसीलदार के पदोन्नति की सूची जारी की है।

शिक्षक हुए पदोन्नत CG Government Employee-officers Promotion 2022

छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल के दिनों में शिक्षकों के पदोन्नति का आश्वासन दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी ने कुछ दिनों पहले प्राथमिक प्रधान पाठक प्राथमिक शाला की प्रमोशन लिस्ट जारी की थी वही अब दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी गई है जिसमें टी संवर्ग के 28 और ई संवर्ग के 30 सहायक शिक्षकों को पदोन्नत किया गया है। इन शिक्षकों को प्रधान पाठक गया है।

यह बात अलग है कि पदोन्नति के लिए अभी कुछ प्रक्रियाएं बाकी है। बताया गया है कि पदोन्नति की लिस्ट काउंसलिंग के जरिए होगी। अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के तहत बताया गया है कि पदोन्नत किए जाने के लिए अनुक्रम में पदोन्नति समिति के निर्णय के बाद सीनियरिटी लिस्ट के आधार पर पात्र सहायक शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ देते हुए प्रधान पाठक बनाया जाएगा।

हिमांचल में यह हुए पदोन्नत Himachal Pradesh Government Employee-officers Promotion 2022

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन को मंजूरी देते हुए राजस्व विभाग में कानूनगो, नायब तहसीलदार और तहसीलदार पदोन्नत किए गए हैं। बताया गया है कि डीएफओ ऑफिस नूरपुर मेहता नाथ कानूनगो गगन सिंह और फील्ड कानूनगो बरांडा नूरपुर विजय कुमार को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तरह गगन सिंह को नायब तहसीलदार के पद पर डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा कार्यालय में तैनात किया गया। विजय कुमार को तहसील ऑफिस इंदौरा लगाया गया है।

इसी तरह बताया गया है कि ट्रेनिंग पूरी होने पर प्रोबेशनर बी क्लास तहसीलदारों को तैनात करने का आदेश जारी किया है। हरदयाल सिंह को राजस्व ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट जोगिंदर नगर मंडी में, ओम प्रकाश को बंदोबस्त सरकार हमीरपुर हिमाचल तथा उपेंद्र कुमार को बंदोबस्त नारद सिरमौर किया गया है।

Next Story