राष्ट्रीय

शर्मनाक : कोरोना शवों से नोचे जा रहे गहने

शर्मनाक : कोरोना शवों से नोचे जा रहे गहने
x
शर्मनाक : कोरोना शवों से नोचे जा रहे गहने ..नागपुर : नागपुर के मेयो अस्पताल में कोरोना शवों से कीमती वस्तुएं चोरी करने वाले 2 लोगों को नागपुर पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी गणेश उत्तम डेकाटे और उसका मित्र छत्रपाल किशोर सोनकुसरे दोनों स्पीक एंड स्पॅन कंपनी के कर्मचारी हैं।

शर्मनाक : कोरोना शवों से नोचे जा रहे गहने

नागपुर : नागपुर के मेयो अस्पताल में कोरोना शवों से कीमती वस्तुएं चोरी करने वाले 2 लोगों को नागपुर पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी गणेश उत्तम डेकाटे और उसका मित्र छत्रपाल किशोर सोनकुसरे दोनों स्पीक एंड स्पॅन कंपनी के कर्मचारी हैं।

उपचार के दौरान जिन कोरोना मरीजों की मौत हुई, उनके शवों को ले जाने का कार्य कंपनी की तरफ से ये कर्मचारी करते थे। मरीज कोरोना संक्रमित होने से परिजनों को उपचार तथा अंत्येष्टि के वक्त दूर ही रखा जाता है।

इसका लाभ उठाकर आरोपी पीपीई किट पहनकर शव तथा मरीजों के पास जाते थे और उनका कीमती सामान चोरी करते थे। आरोपियों के पास से 14 हजार 500 रुपये की नकदी, सोने के आभूषण, 8 लेडीज घड़ी, मोबाइल समेत कुल 1 लाख 68 हजार 231 रुपए का माल जप्त किया है।

Next Story