
Electricty Bill: देश के 138 करोड़ लोगो के लिए सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट! आज रात 9 बजे कट जाएगी आपके घर की लाइट

Electricty Bill
PIB Fact Chek Regarding Electricty Bill: अगर आपके मोबाइल में भी इस तरह का मैसेज आया है कि आपने अगर बिजली का बिल नहीं जमा किया तो रात के 9 बजे बिजली कट कर दी जाएगी। साथ ही उस मैसेज में बताया गया है कि अगर आप असुविधा से बचना चाहते हैं तो इस नंबर पर फोन करें। आपकी बिजली नहीं काटी जाएगी। इस मैसेज की क्या हकीकत है इसे जानने के लिए आइए थोड़ा पड़ताल करें।
पूरी तरह फर्जी है मैसेज PIB Fact Chek
इस तरह के मैसेज में ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। ना ही इस मैसेज में बताए गए फोन नंबर पर कॉल करें। यह ठगों का एक बहुत बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। जैसे ही अगर आप उस नंबर पर फोन करेंगे तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपका खाता खाली हो जाएगा। आपके खाते से लाखों रुपए गायब हो सकते हैं। इसलिए इस तरह के मैसेज पर बिल्कुल ध्यान न दें।
बताया गया है कि मैसेज को हकीकत का जामा पहनाने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। लोग इस मैसेज पर पूरा पूरा भरोसा करें इसके लिए ठगो द्वारा विद्युत मंत्रालय के पत्र पर लिखा मैसेज वायरल कर रहे हैं। यह पत्र भी पूरी तरह फर्जी तौर पर बनाकर उपयोग किया जा रहा है।
हो चुकी है घटना Light Disconnection
बताया गया है कि मैसेज में बिल्कुल ध्यान देंने की जरूरत नहीं है। अगर आप फोन लगाते हैं तो आपके खाते से पैसे गायब हो सकते हैं। केंद्र सरकार की आधिकारिक फैक्टर चेकर पीआईबी फैक्ट चेक ने इसकी पड़ताल करने के बाद यह बात बताई है। कहा है कि यह भ्रामक खबर है। इस भ्रामक खबर को भी आगे नहीं पढ़ाना है।
बताया गया है कि कुछ लोगों ने इस मैसेज को गंभीरता से लेते हुए मैसेज में दिए हुए नंबर पर फोन किया। बताते हैं जैसे ही फोन रिसीव किया गया अकाउंट से लाखों रुपए कट गए। इसके बाद इस मामले की शिकायत की गई।




