राष्ट्रीय

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP को हटाया: 6 राज्यों के गृह सचिव भी हटाए गए, जानिए वजह...

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP को हटाया: 6 राज्यों के गृह सचिव भी हटाए गए, जानिए वजह...
x
लोकसभा चुनाव की घोषणा के दो दिन बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP समेत 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटा दिया है।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के दो दिन बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP राजीव कुमार समेत 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटा दिया है। विवेक सहाय को वेस्ट बंगाल का नया डीजीपी बनाया गया है।

सोमवार को चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटा दिया गया। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चहेते DGP राजीव कुमार को भी पद से हटाकर राज्य की कमान विवेक सहाय को सौंपी है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार सोमवार दोपहर हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया है। जिन अधिकारियों को हटाया गया है उनमें से कुछ विवादित तो कुछ सीएम ऑफिस में दोहरे प्रभार में थे।

पश्चिम बंगाल

  • किसे हटाया : राजीव कुमार
  • कैडर : पश्चिम बंगाल
  • कब से पोस्टेड थे: 27 दिसंबर 2023
  • करियर लेंथ : 1989 बैच के IPS
  • क्यों हटाया : DG के अलावा IG का काम भी देख रहे थे।
  • कोई विवाद था क्या: TMC से नजदीकी के आरोप।
  • ममता बनर्जी के खास माने जाते थे। शारदा चिटफंड मामले में इनके खिलाफ CBI जांच चल रही है।
  • किसे लाया : विवेक सहाय

महाराष्ट्र

  • किसे हटाया : इकबाल सिंह चहल
  • कैडर : महाराष्ट्र
  • कब से पोस्टेड थे: 8 मई 2020
  • करियर लेंथ : 1989 बैच के IAS
  • आरोप क्या था : चुनाव आयोग के निर्देश नहीं माने थे।
  • कोई विवाद था क्या: कोरोना के दौरान मेडिकल उपकरणों, मशीनों की खरीद-फारोख्त के नाम पर 100 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़े का आरोप है।
  • किसे लाया : तय नहीं

उत्तर प्रदेश

  • किसे हटाया : संजय प्रसाद
  • कैडर : उत्तर प्रदेश
  • कब से पोस्टेड थे : 1 सितंबर 2022
  • करियर लेंथ : 1995 बैच के IAS
  • क्यों हटाया : राज्य के प्रमुख सचिव गृह और प्रमुख सचिव सूचना के अलावा वीजा, पासपोर्ट, और सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी थी।
  • कोई विवाद था क्या : नहीं
  • किसे लाया : तय नहीं

गुजरात

  • किसे हटाया : पंकज जोशी
  • कैडर : गुजरात
  • कब से पोस्टेड थे : 1 फरवरी 2024
  • करियर लेंथ: 1989 बैच के IAS
  • क्यों हटाया: CMO में ACS के अलावा गृह सचिव का भी प्रभार था।
  • कोई विवाद था क्याः नहीं
  • किसे लायाः तय नहीं

बिहार

  • किसे हटाया : एस सिद्धार्थ
  • कैडर : बिहार
  • कब से पोस्टेड थे : 7 जून 2023
  • करियर लेंथ: 1991 से IAS
  • क्यों हटायाः इनके पास गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के अलावा कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी थी।
  • कोई विवाद था क्याः नहीं
  • किसे लायाः तय नहीं

झारखंड

  • किसे हटाया : अरवा राजकमल
  • कैडर : झारखंड
  • कब से पोस्टेड थे: 5 मार्च 2024
  • करियर लेंथ: 2008 बैच के IAS
  • क्यों हटायाः मुख्यमंत्री के सचिव के अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग, जुडको के निदेशक, ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के प्रबंध निदेशक और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी थी।
  • कोई विवाद था क्याः बिना अनुमति के पढ़ाई करने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चले गए थे। एक साल के लिए निलंबित रहे।
  • किसे लायाः तय नहीं

हिमाचल प्रदेश

  • किसे हटाया : अभिषेक जैन
  • कैडर : हिमाचल प्रदेश कब से पोस्टेड थे: 5 सितंबर 2023
  • करियर लेंथ : 2002 से IAS अधिकारी
  • क्यों हटाया : सेक्रेटरी सीएम भी थे
  • कोई विवाद था क्या: हिमाचल के शिक्षा मंत्री
  • रोहित ठाकुर और शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन के बीच काफी समय से अनबन की खबरें चल रही थी।
  • किसे लाया : तय नहीं

उत्तराखंड

  • किसे हटाया : शैलेश बगोली
  • कैडर : उत्तराखंड
  • कब से पोस्टेड थे : 11 फरवरी 2024
  • करियर लेंथ: 2002 से IAS अधिकारी
  • क्यों हटायाः शैलेश बगोली के पास गृह विभाग के अलावा कारागार विभाग भी था।
  • कोई विवाद था क्याः नहीं
  • किसे लायाः तय नहीं

भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया - TMC

चुनाव आयोग की कार्रवाई पर TMC ने भाजपा पर निशाना साधा है। TMC नेता कुणाल घोष ने डीजीपी को हटाए जाने की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उन्होने कहा कि हमने देखा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग समेत कई संगठनों को हथियाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। उन्होने केन्द्रीय एजेंसियों का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आज जो हुआ वह भाजपा का आईना है। BJP चुनाव आयोग के कामकाज को हथियाने और उन पर नजर रखने की पूरी कोशिश कर रही है।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story