राष्ट्रीय

EFPO: 7 करोड़ कर्मचारियों के खाते में पहुँचने वाली है बड़ी रकम, जल्द ही होंगे मालामाल

EPFO Update
x
EFPO: कर्मचारी भविष्य निधि के खाते का ब्याज सरकार जल्द ही उन्हे देने वाली है.

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि के खाते की जमापूंजी के ब्याज का पैसा जल्द ही सरकार उनके खाते में भेजने के लिए तैयारी कर ली है। जिससे तकरीबन देश के 7 करोड़ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और वे मालामाल होंगे।

मिलेगा अच्छा ब्याज

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वर्ष 2022 में मिलने वाले पीएफ खाते (PF Account) के ब्याज की गणना कर ली है। खबरों के अनुसार इस वर्ष 8.1 प्रतिशत दर के हिसाब से ब्याज मिलेगा। बताया जाता है कि 72000 करोड़ ब्याज का पैसा सरकार के खाते में जमा है और उसे जल्द ही नौकरी पेशा लोगो के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

इस महीने ही खाते में आएंगे पैसे

जानकारी के अनुसार जून माह में ही ब्याज के पैसे नौकरी पेशा लोगो के खाते में भेजे जा सकते है। इसके लिए तैयारी कर ली है, जबकि इसके पूर्व लोगो को पैसों के लिए कई महीने इंतजार करना पड़ा था।

खाते में आने वाले पैसों को चेक करने के लिए आप चाहे तो 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करके आपना खाता और उसमें पहुँचने वाली धनराशि के सबंध में जानकारी ले सकते है।

Next Story